फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sadikul islam

संस्कृत की सेवा में जुटा है सादिकुल इस्लाम का पूरा परिवार

Wed, 27 Nov 2019 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
sadikul islam
भदोही। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. फिरोज की नियुक्ति पर घमासान के बीच एक मुस्लिम परिवार में मजहबी सौहार्द की खूबसूरत तस्वीर दिखी है। नगर के एमए समद इंटर कॉलेज में संस्कृत के लेक्चरर सादिकुल इस्लाम का पूरा परिवार संस्कृत से जुड़ा है। प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त उनके पिता संस्कृत के शिक्षक रहे हैं। उनकी दो बहनें भी संस्कृत पढ़ाती हैं। पत्नी ने भी संस्कृत में उच्च शिक्षा प्राप्त की है, मगर वह पढ़ाती नहीं हैं। अब उनका 10 वर्षीय बेटा भी संस्कृत पढ़ने की ओर उन्मुख है।
विज्ञापन

बीएचयू में डॉ. फिरोज खान की नियुक्ति पर उठे विवाद पर सादिकुल इस्लाम कहते हैं कि संस्कृत पढ़ाने को लेकर उनके परिवार के साथ कभी कोई अप्रिय स्थिति सामने नहीं आई। अलबत्ता हर तरफ से सराहना ही मिली है। फिरोज खान की नियुक्ति पर बात की शुरुआत उन्होंने ‘अयं निज: परोवेति गणना लघुचेतसाम। उदारचरितानां तु वसुधैव कुटुंबकम...’ श्लोक से की। कहा, उदार लोगों का तो सब है। 15 वर्षों से भदोही में संस्कृत पढ़ा रहा हूं, लेकिन मुझे तो कभी ऐसा नहीं लगा कि मैंने कोई गलती की है। कहा कि संस्कृत जोड़ने वाली भाषा है।
विज्ञापन

गोरखपुर के रहने वाले सादिकुल इस्लाम ने बताया कि उनके पिता मो. इस्लाम, उनकी दो बहनें अफरोज फातिमा और शगुफ्ता इस्लाम और खुद उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से संस्कृत में एमए, बीएड की डिग्री प्राप्त की है। तीनों भाई बहन विभिन्न कॉलेजों में संस्कृत पढ़ा रहे हैं। पत्नी निकहत पढ़ाती नहीं हैं, लेकिन उन्होंने भी संस्कृत में एमए, एमएड किया है। सादिकुल के पिता इस्लामिया इंटर कॉलेज फिरोजाबाद से प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। एक बहन शगुफ्ता संस्कृत में टॉपर थी, जिसे तत्कालीन सांसद योगी आदित्यनाथ सम्मानित कर चुके हैं। उन्होंने गर्व से बताया कि उनके परिवार की तीसरी पीढ़ी के रूप में उनका बेटा तारिक इस्लाम अभी कक्षा छह में है, लेकिन उसने भी संस्कृत की ओर कदम बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

याद है देवानंद, योगेंद्र जैसे मित्रों का सहयोग
इस्लाम कहते हैं कि गोरखपुर विश्वविद्यालय में संस्कृत की पढ़ाई के समय के सहपाठियों के सहयोग को नहीं भुला सकते। विशेष रूप से योगेंद्र नाथ मिश्र और देवानंदधर दूबे का नाम लेते हुए कहा कि वे न मुझे कभी हिंदू लगे और ना मैं उन्हें कभी मुसलमान प्रतीत हुआ। कॉलेज में पढ़ाई करते हम लोगों ने आपस में एक दूसरे का सहयोग कर संस्कृत में तालीम पूरी की। उसी की देन है कि आज हम तीनों कहीं न कहीं संस्कृत पढ़ा रहे हैं।

गर्व है संस्कृत की सेवा पर
भदोही। सादिकुल इस्लाम संस्कृत पढ़ने के लिए पिता मो. इस्लाम को प्रेरणास्रोत मानते हैं। बताया कि एमए, बीएड करने के बाद जब पिता की नौकरी मियां साहब इस्लामियां इंटर कॉलेज गोरखपुर में लग गई और सब कुछ सामान्य लगा तो उन्होंने हम भाई बहनों को भी संस्कृत से पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। नतीजा यह हुआ कि आज संस्कृत ने हम सबको एक मुकाम पर पहुंचा दिया है। संस्कृत की सेवा पर हम गर्व महसूस करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed