{"_id":"61eafc6182494d78dc5e326a","slug":"rust-in-chairs-hand-sanitizing-machine-made-show-piece-varanasi-news-vns63481953","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुर्सियों में लगी जंग, शो पीस बनी हैंड सैनिटाइजिंग मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुर्सियों में लगी जंग, शो पीस बनी हैंड सैनिटाइजिंग मशीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कोरोना काल में संक्रमण से बचाव के लिए सभी कार्यालयों में सैनिटाइजेशन सहित बचाव के अन्य उपाय किए जाने के शासन, प्रशासन के आदेश के बाद भी सीएमओ कार्यालय में ही इसका पालन होता नहीं दिख रहा है। यहां हैंड सैनिटाइजिंग मशीन इन दिनों शो पीस बनी हुई है। विभागीय कामकाज के अलावा अन्य समस्याओं को लेकर आने वाले लोगों के सैनिटाइजेशन की कोई मुकम्मल व्यवस्था भी नहीं है। यही नहीं सीएमओ कार्यालय में द्वितीय तल पर लोगों के बैठने के लिए जो कुर्सियां रखी गई हैं, उसमें भी इतनी जंग लगी हैं कि उसी पर मजबूरी में लोगों को बैठना पड़ता है। इस तरह की खामियों के पीछे कहीं न कहीं प्रशासनिक अनदेखी ही मुख्य वजह मानी जा रही है।
दुर्गाकुंड स्थित सीएमओ कार्यालय में हर दिन बड़ी संख्या में न केवल सरकारी, निजी अस्पतालों में कार्यरत लोग अपने काम से आते हैं बल्कि आम लोग भी जरूरी काम के साथ आते हैं। इसके अलावा इसी कार्यालय के द्वितीय तल पर आयुष्मान गोल्डन कार्ड का कार्यालय, औषधि निरीक्षक कार्यालय भी हैं। इस बीच कोरोना का संक्रमण भी तेजी से बढ़ रहा है, लोगों से मॉस्क का प्रयोग करने, सैनिटाइजेशन आदि की सलाह भी दी जा रही है लेकिन सीएमओ कार्यालय में इसके लिए लगी मशीन काम नहीं कर रही हैं। नीचे चैनल गेट के पास लगी मशीन के पास शुक्रवार को लोग हाथ रख रहे थे तो उसमें से सैनिटाइजर नीचे नहीं गिर रहा था। जानकारी के मुताबिक वह लंबे समय से काम नहीं कर रही है। सबसे खराब हालात कार्यालय में रखी कुर्सियों की हैं। इसमें जंग इतनी लगी है कि उस पर लोग बैठने से भी कतराते हैं।