{"_id":"5db5e60b8ebc3e93ba1b3bd9","slug":"ruckus-over-marriage-after-love-with-missed-call-to-wrong-number","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मिस्ड काल पर प्यार के बाद शादी को लेकर हंगामा, युवक के चाचा की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मिस्ड काल पर प्यार के बाद शादी को लेकर हंगामा, युवक के चाचा की पिटाई
Mon, 28 Oct 2019 12:16 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 28 Oct 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रांग नंबर पर मिस्ड काल से युवक और युवती के बीच बातचीत का सिलसिला प्यार में बदल गया। दोनों ने शुक्रवार को मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद युवक पत्नी के साथ जलालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव स्थित चाचा की फर्नीचर की दुकान पर रहने लगा।
जानकारी होने पर रविवार को युवक के परिवार के लोगों ने चाचा को शादी के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
बेला गांव निवासी रितेश सरोज के मोबाइल फोन पर दो माह पूर्व मिस्ड काल आई। उसने फोन किया तो पता चला कि किसी युवती का नंबर है। दोनों में बातचीत का सिलसिला प्यार में बदल गया।
विज्ञापन
युवती बलिया जिले की है। गुरुवार की शाम को रितेश ने युवती को चाचा अरुण कुमार सरोज की सैदपुर गांव स्थित फर्नीचर की दुकान पर बुलवाया। शुक्रवार को जोगीबीर मंदिर में दोनों ने शादी कर ली।

जानकारी होने पर रितेश की मां बेला गांव से 18 लोगों के साथ सैदपुर आई और उसने देवर अरुण को शादी के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए पिटाई कर दी। उसके साथ आये लोगों ने भी अरुण की पिटाई की।
उसका सिर फट गया। अरुण के शोर मचाने पर लोग पहुंचे तो पिटाई करने वाले आरोपियों ने खुद को कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी आरोपियों को थाने ले गई।
उसका सिर फट गया। अरुण के शोर मचाने पर लोग पहुंचे तो पिटाई करने वाले आरोपियों ने खुद को कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी आरोपियों को थाने ले गई।