फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ropeway to be built from Cantt to Godoulia expenses of more than 400 crores 72000 passengers will travel in varanasi

वाराणसी: कैंट से गोदौलिया तक बनेगा रोपवे, 400 करोड़ से ज्यादा का खर्च, 72000 यात्री करेंगे यात्रा

Sun, 20 Dec 2020 03:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 20 Dec 2020 03:37 PM IST
विज्ञापन
Ropeway to be built from Cantt to Godoulia expenses of more than 400 crores 72000 passengers will travel in varanasi
शहरी विकास मंत्रालय के सचिव डीएस मिश्रा ने किया निरीक्षण। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी में शहरी विकास मंत्रालय के सचिव डीएस मिश्रा ने निरीक्षण के बाद शनिवार को कमिश्नरी में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने शहर में सुगम व सुरक्षित यातायात पर जोर दिया। जिसमें विकास प्राधिकरण ने रोपवे की संभावनाओं की योजना को पावर प्ले के माध्यम से दिखाया। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कैंट से रथयात्रा होते हुए गोदौलिया तक रोपवे बनेगा। लगभग 424 करोड़ रुपये की योजना बनाई गई, जिसमें 72000 यात्री प्रतिदिन यात्रा कर सकेंगे। 

विज्ञापन

सचिव ने इसकी सिक्योरिटी व सेफ्टी को मजबूत रखने तथा यात्रा को ऑटो रिक्शा से कंपटीशन होने पर बल दिया। उन्होंने स्मार्ट सिटी, स्वच्छ भारत मिशन, अमृत योजना, नमामि गंगे, विकास प्राधिकरण के प्रोजेक्ट आदि की समीक्षा की। इसके पूर्व रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण कर 31 मार्च तक हर हाल में पूरा कराने को कहा।
विज्ञापन



इसके अलावा टाउनहॉल, स्मार्ट सिटी में मछोदरी स्मार्ट स्कूल, विभिन्न पार्किंग स्थल का विकास, खिड़कियां घाट का प्रोजेक्ट, दशाश्वमेध टूरिस्ट प्रोजेक्ट, घाटों पर फसाड लाइटिंग व यूनिफॉर्म साइनेज आदि कार्यों का निरीक्षण किया। इसके बाद कहा कि बेहतरीन कार्यों से बनारस चमकने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वनिधि योजना में बनारस सबसे ऊपर है। यहां 47000 वेंडरों को रजिस्टर्ड किया गया। 27000 वेंडरों का ऋण स्वीकृत हुआ है। 24000 वेंडरों को 24 करोड़ रूपया बांटा गया। स्मार्ट सिटी योजना में 1000 करोड़ रुपये के योजना लागू किए गए। अब तक 270 करोड़ रुपये के कार्य पूरे हो चुके हैं। अन्य सभी पर कार्य चल रहा है। 

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में बनारस और ऊपर आएगा
सचिव ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन में तेजी से कार्य हुआ है। जिसका बदलाव गलियों, सड़कों, गंगा घाटों पार्कों आदि पूरे शहर में दिख रहा है। 2021 के स्वच्छ सर्वेक्षण में बनारस और ऊपर आएगा। बनारस 100 में से पांचवा शहर है स्मार्ट सिटी की रैंकिंग में। अगले वर्ष सभी 1000 करोड़ रुपए के कार्य पूर्ण हो जाएंगे। शहर में 18000 आवास स्वीकृत है जिसमें 8000 आवास पूरे हो चुके हैं।

रुद्राक्ष विश्व स्तरीय प्रोजेक्ट अद्भुत दर्शनीय होगा
सचिव ने कहा कि रुद्राक्ष विश्वस्तरीय प्रोजेक्ट है। यह अद्भुत दर्शनीय होगा। गंगा घाटों पर हेरिटेज लाइट, मालवीय ब्रिज की खूबसूरती, पुरानी काशी की वार्डों के मरम्मत आदि कार्य पर्यटकों को आकर्षित करेंगे। कार्य ऐसे हुए हैं इससे यहां का हेरिटेज बढ़ रहा है। काशी की पौराणिकता को सजोये रखकर आकर्षक ढंग से कार्य हो रहे हैं। 

बनारस में हुआ उल्लेखनीय काम
सचिव ने कहा कि बनारस में उल्लेखनीय कार्य हुआ है। बहुत अच्छा काम हुआ इसकी उन्हें खुशी है। लगभग 11 माह बाद भ्रमण पर आये सचिव ने कहा कि बहुत अच्छा बदला हुआ बनारस दिख रहा है। परिवर्तन दिख रहा है। 6.5 वर्ष में शहर में जितना कार्य हुआ ऐसा कहीं देखने को नहीं मिला।

साइकिल फॉर चेंज कार्यक्रम में चार किलोमीटर चलाई साइकिल
साइकिल फॉर चेंज में स्वयं भाग लेकर लगभग 4 किलोमीटर तक साइकिलिंग की। कहा कि साइकिल फॉर चेंज व स्ट्रीट फार पीपुल कार्यक्रम लोकप्रिय हो रहे हैं। लोगों की भारी सहभागिता हो रही है। काशीवासी व यहां आने वाले लोग बदलते बनारस को महसूस कर इतनी तेजी से हुए विकास पर अचंभित होते हैं।

बैठक में अधिकारी रहे शामिल
बैठक में कमिश्नर दीपक अग्रवाल, उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण राहुल पांडे, नगर आयुक्त गौरांग राठी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed