फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ropeway passengers will get all facilities at Cantt station

वाराणसी: रोपवे के यात्रियों को कैंट स्टेशन पर मिलेंगी सभी सुविधाएं, यात्री आश्रय हॉल के पास बनेगी बिल्डिंग

Sun, 24 Apr 2022 09:53 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 24 Apr 2022 09:53 AM IST
सार

वाराणसी जंक्शन  पर उतरने वाले यात्रियाें को परिसर से ही रोपवे की सेवा मिलेगी। उन्हें सामान रखने और स्नान करने की सुविधा भी रेलवे स्टेशन पर ही उपलब्ध होगी।
 

विज्ञापन
Ropeway passengers will get all facilities at Cantt station
वाराणसी में रोपवे - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

रोपवे के यात्रियों को वाराणसी  कैंट स्टेशन पर ही सभी सुविधाएं दी जाएंगी। इसके लिए स्टेशन के पास बिल्डिंग बनाई जाएगी। जहां सभी सुविधाएं यात्रियों को दी जाएंगी। कैंट रेलवे स्टेशन (वाराणसी जंक्शन) पर उतरने वाले यात्रियाें को परिसर से ही रोपवे की सेवा मिलेगी।
विज्ञापन


साथ ही उन्हें सामान रखने और स्नान करने की सुविधा भी रेलवे स्टेशन पर ही उपलब्ध होगी। यहां फ्रेश होने के बाद यात्री रोपवे से सीधे गंगा घाट और काशी विश्वनाथ धाम के लिए जा सकेंगे। इस दौरान उन्हें समान रखने की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से हुई थी रोपवे योजना पर चर्चा

16 अप्रैल को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनय कुमार त्रिपाठी ने काशी आगमन के दौरान मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल और विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष ईशा दुहन ने चेयरमैन से रोपवे योजना पर चर्चा की थी। इसमें कैंट रेलवे स्टेशन पर एक रोपवे स्टेशन की सुविधा का प्रस्ताव रखा गया। इसके बाद रेलवे प्रशासन की ओर से भी यात्रियों को रोपवे सुविधा के साथ उनके सामान रखने के लिए लॉकर और स्नान का भी इंतजाम करने की योजना बनाई है। जिसपर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कमिश्नर ने कहा कि प्रस्ताव बनाने पर चर्चा हुई है। रोपवे के यात्रियों से सभी सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल यात्रियों को जाम से मिलेगी राहत

पर्यटन ओर दर्शन पूजन के लिए काशी आने वाले लोगाें को अक्सर जाम झेलना पड़ता है। वहीं काशी विश्वनाथ मंदिर मार्ग पर भी जाम के चलते कई बार वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है। रोपवे से ट्रैफिक के साथ ही यात्रियाें को बुक की गई टैक्सी या अन्य वाहनों के पार्किंग का भी झंझट नहीं होगी।

स्टेशन के पूर्वी छोर पर नई बिल्डिंग के पास यात्री आश्रय हॉल के पास रोपवे के साथ यात्रियों के लिए लॉकर रूम और स्नान के लिए बाथरूम का भी निर्माण कराया जाएगा। रोपवे स्टेशन को फुट ओवरब्रिज (एफओबी) से कनेक्ट किया जाएगा। ताकि यात्री स्टेशन पर पहुंचते ही एफओबी के माध्यम से सीधे रोपवे की सेवा ले सकें।

कैंट रेलवे स्टेशन के डायरेक्टर आनंद मोहन ने कहा कि कैंट रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को रोपवे के साथ सामान रखने के लिए लॉकर रूम और स्नान की सुविधा भी मिलेगी। इसकी तैयारी जल्द ही शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed