{"_id":"61df1e2d09b5ce4e960dce6c","slug":"ropeway-and-metro-route-should-also-be-displayed-in-the-master-plan-varanasi-news-vns633225653","type":"story","status":"publish","title_hn":"महायोजना में रोपवे और मेट्रो रूट को भी करें प्रदर्शित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महायोजना में रोपवे और मेट्रो रूट को भी करें प्रदर्शित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी महायोजना 2031 के संबंध में बुधवार को सिगरा स्थित एक कांपलेक्स में क्रेडाई-पूर्वांचल की बैठक हुई। इसमें प्रस्तावित संशोधित वाराणसी महायोजना 2031 (अमृत योजना अंतर्गत) में वीडीए द्वारा सुझाव और आपत्ति पर चर्चा की गई। महानगर के सुनियोजित विकास के लिए पूर्वांचल रियल एस्टेट एसोसिएशन ने आपत्ति एवं सुझाव के बाबत मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव आवास, कमिश्नर व वीडीए को पत्र भेजा है।
पदाधिकारियों ने कहा कि शहर के अंदर कॉमर्शियल गतिविधि केलिए बहुत कम क्षेत्र दर्शित है। ऐसी दशा में कोई भी भवन स्वामी अपने भवन में पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं कर सकता है। लगभग पिछले एक दशक से कई क्षेत्रों में हाई फ्लड लेवल से 200 मीटर की दूरी तक निर्माण को प्रतिबंधित किया गया है, इस कारण से शहर के अंदर रविंद्रपुरी क्षेत्र जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निर्माण नहीं हो पा रहा है। इसे पुनर्विचार कर इन क्षेत्रों को अविलंब प्रतिबंध से मुक्त किया जाए। वर्तमान में प्रस्तावित रोपवे एवं मेट्रो रूट को भी दर्शाया जाना आवश्यक है। ताकि नागरिक भूमि का उपयोग के अनुसार अपनी योजना तय कर सकें। वर्तमान योजना में हरहुआ के आगे बाबतपुर एयरपोर्ट क्रासिंग की हाईवे सड़क के दोनों तरफ 200 मीटर तक की मिक्स लैंड यूज प्रस्तुत है जबकि वहां पर 200 मीटर की जगह 1000 मीटर गहराई तक योजना प्रस्तुत की जानी चाहिए। इस दौरान आरसी जैन, अनुज डीडवानिया, आकाशदीप, जीत सिन्हा, प्रशांत केजरीवाल, आशुतोष सिंह, जितेंद्र सिंह, अनमोल सेठ, संतोष राणा, श्रेयांश जैन, धीरज अग्रवाल, वीके मालू, सर्वेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।