फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rojgar Mela Union minister handed over appointment letters to 25 youths in Varanasi

Rojgar Mela: वाराणसी में केंद्रीय मंत्री ने 25 युवाओं को सौंपा नियुक्ति पत्र, पूर्व की सरकारों पर साधा निशाना

Tue, 16 May 2023 02:19 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 16 May 2023 02:19 PM IST
सार

 पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी स्थित बनारस रेल इंजन कारखाना के सिनेमा हॉल में
रोजगार मेले का लाइव प्रसारण किया गया। केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे और शहर दक्षिणी के विधायक नीलकंठ तिवारी की मौजूदगी में 25 लोगों को नियुक्ति पत्र दिया गया।

विज्ञापन
Rojgar Mela Union minister handed over appointment letters to 25 youths in Varanasi
वाराणसी में रोजगार मेले का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के 45 शहरों में मंगलवार को एक साथ रोजगार मेले का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन माध्यम से रोजगार मेले में शामिल हुए और  71000 से अधिक युवाओं को नौकरी के लिए नियुक्ति पत्रों का वितरण किया। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी स्थित बनारस रेल इंजन कारखाना के सिनेमा हॉल में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।

विज्ञापन


कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे और शहर दक्षिणी के विधायक नीलकंठ तिवारी की मौजूदगी में 25 लोगों को नियुक्ति पत्र दिया गया। इस कार्यक्रम में कुल 100 लोगों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। बाकी लोगों को नियुक्ति पत्र रजिस्टर्ड डाक से भेजा जाएगा।
विज्ञापन


नियुक्ति पत्र पाने वाले शुभम, दिलीप कुमार ,प्रज्ञा कुमारी , लक्ष्य श्रीवास्तव ने अपने विचार साझा किए और प्रधानमंत्री का आभार जताया। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। बरेका में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि कर्म योगी प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को रोजगार मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2047 में अमृत साल पूरा होगा।  इसमें सभी युवाओं का योगदान जरूरी है। युवाओं के केवल सरकारी नौकरी के भरोसे ही नहीं बल्कि अन्य रोजगार पर भी निर्भर होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व की सरकारों पर निशाना साधा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहले कुछ लोग रोजगार दिलाने के नाम पर लोगों के घर और जमीन बिकवा दिए। उन्होंने युवाओं से अपील की कि भारत को विकसित बनाने में अपना योगदान दें। इस मौके पर डाक विभाग रेलवे व अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने वादे के पक्के

मीडिया से बात करते हुए महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने वादे के पक्के हैं। वह जो कहते हैं वह करते भी हैं। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री वादे के क्रम में करीब दो लाख लोगो को रोजगार दिया जा चुका है। 2024 से पहले करीब 10 लाख युवाओं को रोजगार दिए जाने का लक्ष्य है जो पूरा कर लिया जाएगा। कर्नाटक में मिली हार पर भी केंद्रीय मंत्री ने प्रतिक्रिया दी। कहा कि कर्नाटक में बहुत सारे विकास कार्य हुए हैं। जो हार हुई है उसे स्वीकार किया जा रहा है। गलती कहां हुई, इस पर मंथन किया जा रहा है। कर्नाटक के पिछले चुनाव में भाजपा को जीत मिली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed