फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rohit Yadav wins bronze in javelin celebrations in village Jaunpur

पिता जी, ये मेडल गोल्ड से कम नहीं: कांस्य पदक जीतने के बाद रोहित ने फोन पर की बात, छलके खुशी के आंसू

Tue, 29 Sep 2026 06:28 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 29 Sep 2026 06:28 PM IST
सार

एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने के बाद रोहित यादव ने पिता से फोन पर बात की। इस दौरान कहा कि पिता जी, यह हमारा पहला मेडल है, किसी गोल्ड से कम नहीं है। यह बातें कहते हुए रोहित के आंसू छलक उठे। 

विज्ञापन
Rohit Yadav wins bronze in javelin celebrations in village Jaunpur
रोहित यादव ने जीता कांस्य पदक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिता जी, यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारा पहला बड़ा मेडल है...। यह किसी गोल्ड से कम नहीं है। यह भावुक शब्द उस बेटे के थे जिसने एशियाई खेलों के पोडियम पर तिरंगा लहराया। फोन पर यह सुनते ही पूर्व मैराथन धावक पिता सभाजीत यादव की आंखें खुशी से छलक उठीं। कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने के तुरंत बाद रोहित यादव ने मछलीशहर तहसील के अदारी डभिया गांव में अपने पिता सभाजीत यादव को फोन किया। पदक गले में सजते ही रोहित ने अपनी यह कामयाबी अपने पिता के संघर्षों और देशवासियों को समर्पित किया।

विज्ञापन


पिता सभाजीत यादव ने बताया कि मुकाबला खत्म होने के कुछ देर बाद रोहित का फोन आया। उसकी आवाज में देश के लिए पदक जीतने का गर्व झलक रहा था। रोहित ने कहा कि भले ही रंग कांस्य का है, लेकिन एशिया के सबसे बड़े खेल मंच पर पहला पदक जीतना किसी स्वर्ण पदक से कम सुकून नहीं देता। बेटे के मुंह से यह बात सुनकर पिता अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए। 

विज्ञापन

एशियन गेम्स के कांस्य विजेता रोहित बरेका के कार्यालय अधीक्षक
बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के अंतरराष्ट्रीय जैवलिन थ्रो खिलाड़ी रोहित यादव ने एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीत लिया। रोहित यादव बरेका के इलेक्ट्रिक विभाग में कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। साल 2018 से बरेका में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। 

बरेका की ओर से आधिकारिक सूचना जारी कर बताया गया है कि नौकरी के साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जैवलिन थ्रो में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया है। रोहित यादव की इस उपलब्धि पर बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed