फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rohaniya MLA met the Chief Minister and raised issues regarding regional development

Varanasi News: रोहनिया विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, क्षेत्रीय विकास के मुद्दे उठाए

Wed, 05 Aug 2026 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Rohaniya MLA met the Chief Minister and raised issues regarding regional development
*रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात, क्षेत्रीय विकास के मुद्दे उठा
रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। विधायक ने राजकीय महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज की स्थापना, रमना, टिकरी, मुड़ाडीह सहित दर्जनों गांवों में बाढ़ से रोकथाम के लिए तटबंध निर्माण और मोहनसराय चौराहे पर ग्रेड सेपरेटर बनाए जाने की मांग प्रमुखता से रखी। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में बालिकाओं की तकनीकी शिक्षा के लिए महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने रमना, टिकरी, मुड़ाडीह व आसपास के गांवों में प्रतिवर्ष बाढ़ की समस्या को देखते हुए पक्के तटबंध बनवाने का अनुरोध किया, ताकि किसानों की फसल और जनजीवन सुरक्षित रह सके। विधायक ने मोहनसराय चौराहे पर बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए ग्रेड सेपरेटर निर्माण की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि इससे हाईवे पर जाम की समस्या कम होगी और दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। मुख्यमंत्री ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनकर संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed