{"_id":"612d2a978ebc3e79f8254476","slug":"roadways-buses-running-on-worn-tires-varanasi-news-vns60885012","type":"story","status":"publish","title_hn":"घिसे टायरों के सहारे दौड़ रहीं रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घिसे टायरों के सहारे दौड़ रहीं रोडवेज बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट रोडवेज की बसें खस्ताहाल हैं। बस स्टेशन पर अधिकांश ऐसी बसें हैं, जिनके टायर बेकार हो गए हैं। एक माह में कैंट डिपो वर्कशाप में 35 टायर उपलब्ध कराए जाते थे। जबकि जून में 22 और जुलाई में मात्र नौ टायर ही उपलब्ध हो सके। जबकि इस माह एक भी टायर नहीं भेजा गया।
कैंट डिपो वर्कशाप में 87 बसों में 17 बसें सरेंडर हैं। टायर की उपलब्धता न होने से सरेंडर बसों के टायर निकालकर अन्य बसों में लगाए जा रहे हैं। कुछ बसों के टायर तो पूरी तरह घिस चुके हैं। कुछ के टायर एक लाख किलोमीटर से ज्यादा चल चुके हैं, जबकि टायरों को 75 हजार किलोमीटर चलने के बाद बदले जाने का नियम है। वर्कशाप के कर्मचारियों का कहना है कि वर्कशाप में मोबिल की भी किल्लत है। महीने में 700 लीटर मोबिल की आवश्यकता है, लेकिन 200 से 300 लीटर ही मोबिल उपलब्ध हो पा रहा है।
टायर की समस्या पूरे प्रदेश में बनी हुई है। एक सप्ताह में सभी जगह टायरों की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जाएगी। मोबिल की उपलब्धता सभी स्थानों पर है।
- ए रहमान, नोडल अधिकारी वाराणसी परिक्षेत्र