फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Roadways buses parked randomly on the road caused jam, the commissioner got angry

सड़क पर बेतरतीब खड़ी रोडवेज बसों से लगा जाम, भड़के कमिश्नर

Wed, 23 Mar 2022 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses parked randomly on the road caused jam, the commissioner got angry
कैंट रोडवेज मार्ग स्थित चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर के नीचे स्मार्ट सिटी के विकास कार्यों का आयुक्त दीपक अग्रवाल ने मंगलवार को निरीक्षण किया। फ्लाईओवर के नीचे लैंडस्केप व नाइट बाजार के लिए बन रही दुकानों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नगर आयुक्त व स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए। विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर कर ठेकेदार को फटकार लगाई। फ्लाईओवर के नीचे रहे रहे लोगों को शेल्टर हाउस में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आयुक्त के निरीक्षण के समय कैंट रोडवेज के सामने सरकारी बसें बेतरतीब खड़ी थीं, इससे जाम लग रहा था। आयुक्त ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर ही रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक को तलब किया। उन्होंने नगर आयुक्त को आरएम के विरु द्ध शासन को पत्र लिखने को भी कहा। इसके के बाद आयुक्त दशाश्वमेध स्थित रेडीस मार्केट के पुनर्विकास कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। कार्य की प्रगति के बारे में ठेकेदार से पूछने पर जब उसने तीन माह में कार्य पूरा होने की बात कही तो वह नाराज हो उठे। तत्काल कार्य को गुणवत्ता के साथ पूरा कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त प्रणय सिंह, सचिव विकास प्राधिकरण सुनील कुमार वर्मा और स्मार्ट सिटी के वासुदेवन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed