फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Roadmap ready to connect Markandeya Mahadev and Shooltankeshwar temple with tourism

मार्कंडेय महादेव और शूलटंकेश्वर मंदिर को पर्यटन से जोड़ने का रोडमैप तैयार

Sat, 10 Jul 2021 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Roadmap ready to connect Markandeya Mahadev and Shooltankeshwar temple with tourism
टूरिज्म सेक्टर के सदस्यों ने प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर शुक्रवार शाम चर्चा हुई। इस दौरान बनारस के आसपास धार्मिक पर्यटन को बढ़ाने के लिए मार्कंडेय महादेव मंदिर, शूलटंकेश्वर मंदिर आदि को भी पर्यटन के मुख्य धारा से जोड़ने का रोडमैप तैयार किया गया।
विज्ञापन

बैठक में उत्तर प्रदेश के पर्यटन स्थल, तीर्थ, बौद्ध और विरासत पर्यटन को फिर से कैसे प्रमोट किया जाए और वाराणसी के अन्य महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल जैसे चंद्र प्रभा वन्य जीव अभयारण्य, राजदरी और देवदरी के झरने, लखनियादरी का झरना एवं हिल स्टेशन के रूप में विंध्य क्षेत्र के किस भाग को विकसित किया जा सकता है। चुनार का किला, सोनभद्र का विजय गढ़ का किला एवं सलखन का फासिल्स पार्क व अगाड़ी के बृहद पिकनिक स्पॉट को कैसे पर्यटन के मुख्य धारा में जोड़ा जाए और जौनपुर में स्थित प्राचीन किला, राजशाही पैलेस, अटाला मास्क, शाहगंज का वृहद तालाब क्षेत्र का इको टूरिज्म एवं अन्य धार्मिक स्थल जैसे श्रीत्रिलोचन महादेव मंदिर, मां शीतला चौकियां धाम एवं अन्य स्थलों को कैसे आगे बढ़ाया जाए इस पर टूरिस्ट सेेक्टर के सदस्यों ने चर्चा की।
विज्ञापन

टूरिज्म सेक्टर की बैठक में इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर आपरेटर्स और उत्तर प्रदेश चैप्टर के अध्यक्ष प्रतीक हीरा, चैप्टर के सह अध्यक्ष भुवनेंद्र विक्रम सिंह, उपेंद्र गुप्ता, अनिल कुमार सिंह, अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed