फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road Accident in varanasi Woman riding scooty died and two injured they were going to satsang

Varanasi: वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत, दो घायल, तीनों सत्संग में जा रहे थे

Sun, 22 Jan 2023 10:03 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 22 Jan 2023 10:03 PM IST
सार

वाराणसी के राजातालाब क्षेत्र में रविवार को चार पहिया वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। वहीं, चार माह का बेटा और मां घायल हो गई। तीनों अदलपुरा में स्वामी रामपाल के सत्संग में शामिल होने जा रहे थे। 

विज्ञापन
Road Accident in varanasi Woman riding scooty died and two injured they were going to satsang
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

वाराणसी के राजातालाब क्षेत्र में रविवार को चार पहिया वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। वहीं, चार माह का बेटा और मां घायल हो गई। उधर, टक्कर के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। राजातालाब पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। 

विज्ञापन


मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के हरपुर निवासी अंजली गुप्ता (25) अपनी मां ऊषा गुप्ता (50) और चार माह के बेटे को लेकर मिर्जापुर के अदलपुरा में स्वामी रामपाल के सत्संग में शामिल होने के लिए निकली। बढैनी कला के पास अंजली दोपहर साढ़े 12 बजे पहुंची थी कि अचानक सामने से आए चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन

मासूम को नहीं लगी चोट

स्कूटी पर पीछे बैठी मां ऊषा और चार माह का बेटा सड़क के एक तरफ गिरे तो वहीं अंजली बीच सड़क पर गिरी। अंजली को कुचलते हुए चार पहिया वाहन चालक भाग निकला। अस्पताल में पहुंचते ही चिकित्सकों ने अंजली को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मां को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया। वहीं, बेटे को चोट नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मातलदेई चौकी की पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। परिजनों के अनुसार अंजली की शादी भदोही के दल्लोपुर में हुई थी। पिछले छह माह से वह अपने मायके में ही रह रही थी। पिता बासुदेव की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार महिला ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। 

चार माह के बेटे को लेकर परिजन चिंतित

मां ऊषा देवी जैसे ही होश में आई तो वह बेटी की मौत सूचना मिलते ही बेसुध हो गई। मां यही कहती रही कि ई ललनवा कब कइसे रही...। बिलखते और रोते हुए परिजनों को देख हर किसी की आंखें डबडबा गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed