फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road accident in varanasi Truck hit three vehicles including tractor trolley of devotees

Varanasi: ट्रक ने श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित तीन वाहनों को मारी टक्कर, चालक को राहगीरों ने पीटा

Sun, 05 Feb 2023 10:43 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 05 Feb 2023 10:43 PM IST
सार

वाराणसी के विश्वसुंदरी पुल के समीप रविवार रात एक ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली सहित तीन वाहनों को टक्कर मार दी।  टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के दो पहिये निकल गए। ट्रॉली में सवार 20 से ज्यादा लोगों ने कूद किसी तरह से जान बचाई।

विज्ञापन
Road accident in varanasi Truck hit three vehicles including tractor trolley of devotees
ट्रक की टक्कर से डीसीएम पलटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के विश्वसुंदरी पुल के समीप रविवार रात एक ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली सहित तीन वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे के कारण हाईवे पर जाम लग गया। वहीं, राहगीरों ने जब देखा कि टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक नशे में धुत है तो उसकी जमकर पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को किनारे करा कर आवागमन बहाल कराया। 

विज्ञापन


चंदौली जिले के अमनी गांव निवासी ट्रैक्टर चालक गोलू यादव ने बताया कि वह श्रद्धालुओं को लेकर सीरगोवर्धनपुर स्थित संत रविदास मंदिर आया था। वह श्रद्धालुओं को लेकर वापस लौट रहा था। हाईवे की एक लेन से दूसरी लेन पर जाने के लिए वह गलत दिशा में ट्रैक्टर चला रहा था।

विज्ञापन

ट्रॉली में सवार 20 से ज्यादा लोगों ने कूद कर जान बचाई

विश्व सुंदरी पुल के समीप चंदौली से रोहनिया की ओर जा रहे ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के दो पहिये निकल गए। ट्रॉली में सवार 20 से ज्यादा लोगों ने कूद किसी तरह से जान बचाई। इसके बाद ट्रक ने भूसा लाद कर चंदौली से रोहनिया की ओर जा रहे डीसीएम ट्रक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर से डीसीएम ट्रक पलट गया और उसके चालक व खलासी शीशा तोड़ कर किसी तरह से बाहर निकले। इसके बाद ट्रक ने बाइक सवार रामनगर क्षेत्र निवासी रजत को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से रजत डिवाइडर पर जा गिरा और उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर उसका ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

ट्रक चालक और खलासी को मारपीट कर मोबाइल छीना

मिर्जामुराद क्षेत्र के डंगहरिया गांव में नेशनल हाईवे पर रविवार अलसुबह दूध लादे हुए ट्रक के चालक और खलासी को चार पहिया वाहन सवार बदमाशों ने मारापीटा। इसके बाद दोनों का मोबाइल छीन लिया। भुक्तभोगियों की सूचना के आधार पर मिर्जामुराद थाने की पुलिस घटना की जांच कर रही है।  कानपुर स्थित एक फैक्ट्री से दूध लेकर ट्रक चालक नंदलाल यादव और खलासी अवधेश वाराणसी के लिए जा रहे थे। चालक नंदलाल के अनुसार डंगहरिया गांव स्थित एक इंटर कॉलेज के समीप चार पहिया वाहन सवारों ने रोक लिया।

इसके बाद चालक और खलासी को मारपीट कर मोबाइल छीन लिया। खलासी और चालक ने जान बचाने के लिए शोर मचाना शुरू किया तो वाहन सवार मिर्जामुराद की ओर भाग निकले। इस संबंध में मिर्जामुराद थाना प्रभारी दीपक कुमार राणावत ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। बदमाशों को चिह्नित कर धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed