फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   road accident in varanasi Old man dies after being hit by overspeed truck driver absconding leaving vehicle

सड़क हादसे में दो की गई जान: बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, वाहन की चपेट में आया बाइक सवार युवक

Fri, 15 Oct 2021 12:49 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 15 Oct 2021 12:49 PM IST
सार

वाराणसी के पसियाना गली (कबीर मठ)  के पास रहने वाले गुलाब (70) शुक्रवार सुबह हर रोज की तरह टहलने निकले थे। लहरतारा चौराहे के पास पहुंचते ही कैंट की तरफ से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया।

विज्ञापन
road accident in varanasi Old man dies after being hit by overspeed truck driver absconding leaving vehicle
बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी के लहरतारा में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले वृद्ध को बेकाबू ट्रक ने कुचल डाला। हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पसियाना गली (कबीर मठ)  के पास रहने वाले गुलाब (70) शुक्रवार सुबह हर रोज की तरह टहलने निकले थे। लहरतारा चौराहे के पास पहुंचते ही कैंट की तरफ से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। 

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल वृद्ध को ट्रामा सेंटर भेजा। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर, हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मंडुवाडीह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि गुलाब की ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। ट्रक को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन


डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
वाराणसी के गिलट बाजार के पास शुक्रवार सुबह हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बेकाबू वाहन की चपेट में आने से बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को त्रिमूर्ति हॉस्पिटल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed