{"_id":"61ceca4e8fa6122a4a71ff77","slug":"road-accident-in-varanasi-grocery-trader-died-after-tractor-hit-his-scooty-in-sarnath","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: तगादा कर लौट रहे किराना व्यापारी की सड़क हादसे में मौत, बाइक सवार युवक कर रहा था पीछा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: तगादा कर लौट रहे किराना व्यापारी की सड़क हादसे में मौत, बाइक सवार युवक कर रहा था पीछा
Fri, 31 Dec 2021 02:45 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 31 Dec 2021 02:45 PM IST
सार
वाराणसी विशेश्वरगंज चौहट्टा निवासी किराना व्यापारी अमरनाथ गुप्ता चोलापुर क्षेत्र से तगादा कर स्कूटी से लौट रहा था। राजनहिया ब्रह्मबाबा मंदिर के पास स्कूटी ट्रैक्टर की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त स्कूटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर तगादा कर लौट रहे किराना व्यापारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विशेश्वरगंज चौहट्टा निवासी किराना व्यापारी अमरनाथ गुप्ता चोलापुर क्षेत्र से तगादा कर स्कूटी से लौट रहा था।
विज्ञापन
राजनहिया ब्रह्मबाबा मंदिर के पास स्कूटी ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। मौके पर ही व्यापारी की मौत हो गई। उसने हेलमेट लगा रखा था। अमरनाथ गुप्ता के जेब रुपयों से भरे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, व्यापारी का एक बाइक सवार युवक लूट की नीयत से पीछा कर रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान राजनहिया ब्रह्मबाबा मंदिर के पास बाइक सवार युवक स्कूटी से आगे निकला और बाइक को रोक दिया। जिससे स्कूटी सवार व्यापारी असंतुलित होकर गिर गया। तभी चोलापुर की ओर आ रहे ट्रैक्टर का पहिया व्यापारी के ऊपर चढ़ गया। हादसे में उसकी मौत मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की सूचना के बाद से किराना व्यापारी के परिजनों में कोहराम मचा है।