फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road Accident in varanasi cyclist old man dies due to Bike hit him near NH 2 service lane

Road Accident: वाराणसी में साइकिल सवार बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

Sun, 30 Oct 2022 05:33 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 30 Oct 2022 05:33 PM IST
सार

वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र में रविवार शाम एनएच- 2 के सर्विस लेन पर तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Road Accident in varanasi cyclist old man dies due to Bike hit him near NH 2 service lane
सांकेतिक फोटो

विस्तार

वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र में रविवार शाम एनएच- 2 के सर्विस लेन पर तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे की सूचना से बुजुर्ग के परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


डंगहरिया (मिर्जामुराद) गांव निवासी सुक्खू राम पटेल उर्फ कल्लू (65) अपनी साइकिल से एनएच- 2 के सर्विस लेन से कहीं जा रहे थे। मिर्जामुराद से कछवा रोड की तरफ आ रहे बाइक सवार ने साइकिल में टक्कर मार दी। घटना में सुक्खू राम पटेल की मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं बाइक सवार भी अनियंत्रित हो सड़क पर गिर गंभीर रूप से घायल हो गया। खेती किसानी का काम करने वाले सुक्खू राम पटेल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।       

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed