{"_id":"631a354b9c721b173452d70a","slug":"road-accident-in-varanasi-ambulance-and-magic-collided-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: वाराणसी में देर रात एंबुलेंस और मैजिक की आमने-सामने टक्कर, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: वाराणसी में देर रात एंबुलेंस और मैजिक की आमने-सामने टक्कर, चार घायल
Fri, 09 Sep 2022 12:02 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के पिंडरा बाईपास पर कथौली मोड़ के पास गुरुवार रात 10 बजे निजी एम्बुलेंस और मैजिक के बीच आमने-सामने की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। एम्बुलेंस जौनपुर के बदलापुर से रोगी को छोड़ने के बाद वापस लौट रहा था। वाराणसी- जौनपुर मार्ग पर कथौली मोड़ के पास बाबतपुर की तरफ से आ रही मैजिक से टक्कर हो गई ।
विज्ञापन
जिससे एम्बुलेंस में सवार चालक वीरेंद्र बरनवाल चौबेपुर और रामसमुझ मौर्य दीनापुर चौबेपुर घायल हो गए। इसके अलावा पिंडरा निवासी मैजिक चालक जयकुमार 25 वर्ष, आफताब 20 वर्ष को हाथ पैर व सिर में चोट आई। जिन्हें पुलिस की मदद से पीएचसी पिंडरा लाया गया। सभी की हालत सामान्य बताई गई। इंस्पेक्टर जगदीश कुशवाहा ने बताया कि सभी की हालत ठीक है। दोनों क्षतिग्रस्त वाहन को पुलिस ने कब्जे में लेते हुए आवागमन सामान्य कराया।
विज्ञापन