फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Road accident in Mirzapur two killed 18 injured in tempo overturning and Scarpio collision

मिर्जापुर में टेंपो पलटने और स्कार्पियो की टक्कर से दो की मौत, सड़क हादसों में 18 घायल

Fri, 01 Jan 2021 11:38 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 01 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Road accident in Mirzapur two killed 18 injured in tempo overturning and Scarpio collision
सांकेतिक तस्वीर

मिर्जापुर जिले में नव वर्ष के पहले दिन शुक्रवार को अलग अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 18 लोग घायल हुए हैं। देहात कोतवाली क्षेत्र में देर रात स्कार्पियो की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई, वहीं पिकनिक मना कर लौटते समय छह लोगों से भरा टेंपो पलट गया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन

स्कार्पियो की टक्कर से वृद्ध की मौत

मिर्जापुर के देहात कोतवाली क्षेत्र में भरुहना के पास बृहस्पतिवार की देर रात स्कार्पियो की टक्कर से गंभीर रूप से घायल वृद्ध की मौत हो गई। मड़िहान थाना क्षेत्र के बनकी गांव निवासी 65 वर्षीय शिवदास पाल कचहरी में चल रहे मुकदमे की तारीख पर आए थे। वह भरुहना पहुंचकर जैसे ही सड़क पार करने लगे एक स्कार्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें मंडलीय अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। जहां उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आगे पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन

टेंपो पलटने से युवक की मौत

नव वर्ष के पहले दिन लखनिया दरी से पिकनिक मना कर लौटते समय छह लोगों से भरा टेंपो अहरौरा थाने के समीप पलट गया। हादसे में अदलहाट के सिरसी निवासी 24 वर्षीय सोनू पुत्र विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। टेंपो सवार सरिया निवासी रितेश, इंदर भी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक टेंपो में सवार तीन अन्य साथियों को साथ लेकर लेकर भाग निकला। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। मृतक सोनू के परिजनों ने बताया कि सरिया गांव में रिश्तेदारों के साथ पिकनिक मनाने लखनिया दरी जाने की बात कह कर सोनू घर से निकला था।

चार पहिया वाहनों की टक्कर, नौ जख्मी

इसी क्रम में हुई अन्य दुर्घटनाओं में दो चार पहिया वाहनों की आमने-सामने टक्कर हुई। इस हादसे में दोनों वाहनों में सवार नौ लोग घायल हो गए। दुर्घटना शुक्रवार की शाम वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर बिल्लो कुंड के पास हुई। दुर्घटना में मनोज, आकांक्षा, सोनम, शशि कला, दीपू, डुग्गर, समस्त निवासी चकिया जनपद चंदौली व दूसरे वाहन में सवार तारा, फैजल सिंह, मधु सिंह समस्त निवासी गौरा कंचनपुर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

बाइक की भिड़ंत में घायल

वहीं बाइक की आपस में टक्कर के दौरान अहरौरा निवासी राजनाथ, मुंशी, और जमालपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर निवासी संजीत घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी से ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। एक अन्य सड़क दुर्घटना में पर्यटन स्थल लखनिया दरी से पिकनिक मना कर लौट रहे विद्युत उपकेंद्र पर तैनात महेंद्र कुमार बाइक से गिरकर जख्मी हो गए।  घायलावस्था में पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया। इसी तरह बाइक से गिरकर सत्येंद्र, विक्रम निवासी चोपन सोनभद्र भी घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।

बाइक और साइकिल की टक्कर

चील्ह थाना क्षेत्र के मुजेहरा खुर्द आदर्श ढाबा के पास शुक्रवार की शाम बाइक व साइकिल की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। बाइक सवार जौनपुर के जलालपुर निवासी गौतम सोनकर और साइकिल सवार करण कुमार निवासी मुजेहरा खुर्द थाना चील्ह की टक्कर हो गई। दोनों घायलों को मंडलीय अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed