फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road accident: Bad road took the life of a youth, silence in the village in ghazipur

सड़क हादसा: खराब सड़क ने ली युवक की जान, गांव में पसरा सन्नाटा

Tue, 24 Nov 2020 11:56 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 24 Nov 2020 11:56 AM IST
विज्ञापन
Road accident: Bad road took the life of a youth, silence in the village in ghazipur
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के खड़हरा गांव में सोमवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। युवक हेलमेट नहीं लगाया था। ग्रामीणों के अुनसार, हादसा सड़क खराब होने की वजह से हुआ है।

विज्ञापन

इलाके के खड़हरा गांव निवासी मिथुन बिंद(19) सोमवार को देर शाम बाइक से घर आ रहा था। इसी बीच सड़क जर्जर होने से वह दुर्घटनाग्रस्त हो गंभीर रूप से घायल हो गया। घर के लोग आनन-फानन में उसे मऊ स्थित निजी चिकित्सालय में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



परिजन शव को लेकर घर पहुंच गए। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि खड़हरा गांव के रहने वाले भगवान बिंद का पुत्र मिथुन बिंद नेवादा गांव से अपने साथी की बुलेट मोटर साइकिल से घर आ रहा था। सड़क खराब होने की वजह से असंतुलित होकर अपने गांव के पास ही मकान की दीवार में टकरा गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन पहले उसे बांराचवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक इलाज कर मऊ रेफर कर दिया, वहां अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। उधर शव पहुंचते ही परिजन सहित गांव में कोहराम मच गया और गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता भगवान बिंद की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed