{"_id":"63296b124d174d3be174cedf","slug":"river-cruise-service-countrys-largest-river-cruise-will-run-from-varanasi-to-assam","type":"story","status":"publish","title_hn":"River Cruise Service: वाराणसी से चलेगी देश की सबसे बड़ी रिवर क्रूज, काशी से असम तक सफर करेंगे टूरिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
River Cruise Service: वाराणसी से चलेगी देश की सबसे बड़ी रिवर क्रूज, काशी से असम तक सफर करेंगे टूरिस्ट
Tue, 20 Sep 2022 12:56 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:56 PM IST
सार
वाराणसी से असम के बोगीबील तक क्रूज सेवा जल्द ही शुरू की जाएगी। पर्यटक आध्यात्मिक नगरी काशी से पूर्वोत्तर की खूबसूरत वादियों से रूबरू होंगे। यह रिवर क्रूज नदी पर 4 हजार किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय करेगी।
विज्ञापन
वाराणसी में चलेंगे क्रूज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जलमार्ग पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वाराणसी से असम के बोगीबील तक क्रूज सेवा शुरू की जाएगी। पर्यटक जल्द ही आध्यात्मिक नगरी काशी से पूर्वोत्तर की खूबसूरत वादियों से रूबरू होंगे। इसकी तैयारी में जुटे भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) ने सर्वे शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
क्रूज सेवा शुरू होने से न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि कार्गो के जरिए व्यापार का नया रास्ता भी खुलेगा। आईडब्ल्यूएआई के राकेश कुमार ने बताया की नए साल में क्रूज सेवा शुरू हो जाएगी। जलमार्ग परिवहन को बढ़ावा देने के लिए जेटी और टर्मिनल विकसित करने के साथ रात्रि नेविगेशन और नदी सूचना प्रणाली विकसित करने की दिशा में काम चल रहा है।
विज्ञापन
इसके लिए पर्यटन से जुड़ी कंपनियों और भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) के बीच इस वर्ष मई में आठ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर हुए थे।
आईडब्ल्यूएआई ने मुंबई में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय क्रूज़ सम्मेलन में अंतरा लक्ज़री रिवर क्रूज़ और जेएम बक्सी रिवर क्रूज़ के साथ वाराणसी से असम के बोगीबील के बीच रिवर क्रूज़ सेवा शुरू करने के लिए समझौता पत्र पर हस्ताक्षर भी किया था।
विज्ञापन