फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rihand dam solar energy project soon

रिहंद डैम पर सौर ऊर्जा परियोजना जल्द

Sat, 31 Dec 2016 10:00 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी / सोनभद्र
टीम डिजिटल,वाराणसी / सोनभद्र Updated Sat, 31 Dec 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
Rihand dam solar energy project soon
सोलर प्लांट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पन बिजली उत्पादन के बाद रिहंद और ओबरा डैम पर जल्द ही सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित की जाएगी। परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल पाए जाने के बाद सोलर कारपोरेशन लिमिटेड आफ इंडिया ने परियोजना को हरी झंडी दे दी है। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत से काम शुरू होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


5448 वर्ग किलोमीटर एरिया वाले रिहंद डैम पर तीन सौ मेगावाट की पन बिजली परियोजना बांध के निर्माण के समय से ही स्थापित है। चूंकि इसके कैचमेंट एरिया के तटवर्ती क्षेत्र का अधिकांश हिस्सा पहाड़ी और मानव जनित गतिविधियों से अछूता है।
विज्ञापन


इस कारण केंद्र सरकार की तरफ से डैम एरिया के बड़े हिस्से में पांच सौ मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित करने की योजना बनाई गई है। इसी तरह ओबरा डैम का भी आगे वाला हिस्सा इसके लिए मुफीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोलर कारपोरेशन लिमिटेड के प्रस्ताव पर चार माह पूर्व राज्य जल विद्युत उत्पादन निगम ने फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी प्राइस वाटर कूपर हाउस को दी थी। सितंबर के पहले सप्ताह में कूपर हाउस की टीम ने रिहंद और ओबरा बांध का दौरा कर परिस्थितियाें की जांच की थी।  

उसी समय सकारात्मक संकेत दे दिए थे। नवंबर अंत में इसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट सौंपी गई। अधीक्षण अभियंता विद्युत शैलेष सिंह ने बताया कि रिपोर्ट में सब कुछ ओके बताया गया था।


इसको देखते हुए बड़े बांध पर अपनी तरह के पहले और सूबे के सबसे बड़े रिहंद सोलर पावर प्रोजेक्ट के साथ ओबरा सोलर प्रोजेक्ट को भी हरी झंडी दे दी गई है। जिस तरह के संकेत मिले हैं, उससे नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत से इसकी स्थापना का काम शुरू हो जाने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed