फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Revenue inspector suspended after video accepting bribe goes viral probe ordered DM Samadhan Diwas

UP: रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर कानूनगो निलंबित, जांच के निर्देश; समाधान दिवस पर डीएम सख्त

Sat, 06 Jun 2026 08:56 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 06 Jun 2026 08:56 PM IST
सार

UP News: संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर एक कानूनगो को निलंबित कर दिया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष की शिकायत पर डीएम ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 330 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 33 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। डीएम ने अधिकारियों को पारदर्शिता और जवाबदेही के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Revenue inspector suspended after video accepting bribe goes viral probe ordered DM Samadhan Diwas
समाधान दिवस में समस्याएं सुनते डीएम चर्चित गौड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

Sonbhadra News: सोनभद्र की चारों तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 330 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 33 मामलों का मौके पर और टीम भेजकर निस्तारण किया गया। दुद्धी तहसील में सोशल मीडिया पर रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने की शिकायत पर डीएम चर्चित गौड़ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) अखिलेश कुमार शुक्ला को निलंबित कर दिया। साथ ही सीएचसी दुद्धी में महिला चिकित्सक की कमी की शिकायत मिलने पर म्योरपुर की महिला चिकित्साधिकारी को सप्ताह में दो दिन सेवा देने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन


दुद्धी तहसील में आयोजित समाधान दिवस में डीएम चर्चित गौड़ और एएसपी (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल ने समस्याएं सुनीं। भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह ने एक राजस्व निरीक्षक का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की शिकायत की। 

विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने प्रथम दृष्टया उपलब्ध तथ्यों के आधार पर राजस्व निरीक्षक अखिलेश कुमार शुक्ला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए। डीएम ने कहा कि भ्रष्टाचार और लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

समाधान दिवस में सीएचसी दुद्धी में महिला चिकित्सक नहीं होने की शिकायत भी सामने आई। इस पर डीएम ने म्योरपुर सीएचसी की महिला चिकित्साधिकारी डॉ. पल्लवी सिन्हा को सप्ताह में दो दिन दुद्धी सीएचसी में सेवाएं देने के निर्देश दिए। यहां कुल 101 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 10 का निस्तारण किया गया जबकि 91 मामलों को समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। 

डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ समय पर किया जाए तथा निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं से फीडबैक भी लिया जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। रॉबर्ट्सगंज तहसील में एसडीएम अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 35 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें चार मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि 31 मामलों को संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया। 

ओबरा तहसील में एडीएम वागीश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में 108 शिकायतें सुनी गईं। इनमें नौ मामलों का मौके पर और तीन मामलों का टीम भेजकर निस्तारण किया गया। शेष 96 मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। घोरावल तहसील में एसडीएम आशीष कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में 86 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें छह मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि 80 मामलों को समयबद्ध कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया।

विज्ञापन

साढ़े तीन बजे तक फरियाद सुनते रहे डीएम
संपूर्ण समाधान दिवस का समय वैसे तो सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक का है। अमूमन अधिकारी देर से आते हैं और समय से पहले ही चले भी जाते हैं। दुद्धी तहसील में शनिवार को इससे अलग नजारा दिखा। डीएम चर्चित गौड़ समय से पहुंचे भी और निर्धारित समय सीमा के बाद भी अपराह्न साढ़े तीन बजे तक बैठकर शिकायतें सुनते रहे। डीएम की उपस्थिति के कारण अन्य अफसर भी कुर्सी पर जमे रहे। लोग इसे लेकर चर्चा में लीन देखे। 

डीएम के आने की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में लोग शिकायत लेकर पहुंच गए। भीड़ देखकर डीएम ने खुद खड़ा होकर लंबी कतार दो अलग-अलग लाइन लगवाया। इसी दौरान सीओ राजेश कुमार राय, एसएसआई संजय सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज भी फोर्स के साथ पहुंचे और भीड़ को नियंत्रित करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed