फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Retired soldier killed with sharp weapon in Ghazipur traces of deep wounds found 

यूपी: धारदार हथियार से रिटायर्ड सैनिक की हत्या, कनपटी पर गहरे जख्म मिले

Mon, 07 Dec 2020 09:43 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 07 Dec 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
Retired soldier killed with sharp weapon in Ghazipur traces of deep wounds found 
प्रतीकात्मक तस्वीर

यूपी के गाजीपुर में धारदार हथियार से रिटायर्ड सैनिक की हत्या कर दी गई है। रिटायर्ड सैनिक की कनपटी पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं। मामला जिले के मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र स्थित अदिलाबाद सुरिहिया नई बस्ती का है।

विज्ञापन


रविवार रात रिटायर्ड सैनिक की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। एसपी और सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर खुलासे का निर्देश दिया। मृतक के बेटे राहुल राय की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

बलिया की सीमा पर स्थित कोटवा नारायनपुर गांव निवासी रिटायर्ड सैनिक कृतार्थ राय (66) अदिलाबाद के सुरहिया मौजे में मकान बनाकर पुत्र राहुल राय के साथ रहते थे। रविवार शाम राहुल अपने एक मित्र के साथ मोहनपुरा में तिलकोत्सव में गया था। इस बीच कृतार्थ घर में अकेले ही थे। देर रात बेटा कार्यक्रम से लौटा तो पिता खून से लथपथ बिस्तर पर पड़े थे।

उसने पुलिस और आसपास के लोगों को सूचना दी। पिता को मुहम्मदाबाद सीएचसी ले गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूर्व सैनिक की कनपटी के पास किसी धारदार हथियार से प्रहार किया गया था। देर रात घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमप्रकाश सिंह मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने जल्द वारदात के पर्दाफाश करने का निर्देश दिया है। 

मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विनय राय के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। पुत्र व परिवार के सदस्यों के मोबाइल कब्जे में लिए गए हैं। काल डिटेल खंगालने के लिए सीडीआर मंगाई है। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।  - विनय गौतम , सीओ मुहम्मदाबाद

 

पूर्व सैनिक की हत्या के मामले की जांच की जा रही है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। दोनों टीमें सीओ विनय गौतम के नेतृत्व में कार्रवाई करेंगी। फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिवार व पुत्र के मोबाइल को काल डिटेल के लिए कब्जे में लिया है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। - डॉ. ओमप्रकाश सिंह ,  पुलिस अधीक्षक 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed