फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Retired police inspector spent Rs 66 lakh more than his income, case registered

इतने पैसे कहां से आए: रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर ने अपनी आय से 66 लाख रुपये ज्यादा किए खर्च, मुकदमा दर्ज

Sat, 07 Oct 2023 11:41 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 07 Oct 2023 11:41 AM IST
सार

बिहार के सीवान जिले के राजपुर गांव के मूल निवासी सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार श्रीवास्तव शिवपुर कोट में मकान बनवा कर रहते हैं। प्रशांत बीते 31 अगस्त को मऊ जिले से सेवानिवृत्त हुए हैं। वर्ष 2020 में प्रशांत की आय से अधिक संपत्ति की शिकायत प्रदेश सरकार से की गई थी।

विज्ञापन
Retired police inspector spent Rs 66 lakh more than his income, case registered
रिटायर्ड इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार श्रीवास्तव की पुरानी फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले से सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के आरोप में शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निवारण संगठन की इंस्पेक्टर संध्या सिंह की तहरीर पर की गई है। इंस्पेक्टर प्रशांत पर आरोप है कि उन्होंने अपनी आय से 61.91 फीसदी ज्यादा रुपये अपनी नौकरी के दौरान खर्च किए हैं।

विज्ञापन

बिहार के सीवान जिले के राजपुर गांव के मूल निवासी सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार श्रीवास्तव शिवपुर कोट में मकान बनवा कर रहते हैं। प्रशांत बीते 31 अगस्त को मऊ जिले से सेवानिवृत्त हुए हैं। वर्ष 2020 में प्रशांत की आय से अधिक संपत्ति की शिकायत प्रदेश सरकार से की गई थी। 16 नवंबर 2020 को प्रशांत के खिलाफ जांच की अनुमति मिली। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की लखनऊ यूनिट में तैनात इंस्पेक्टर संध्या सिंह को जांच में आरोप सही मिले तो उन्होंने सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर प्रशांत के खिलाफ शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- अश्विन नाट्य महोत्सव: 30 दिन रिहर्सल और ढाई घंटे में मेकअप, ऐसे नाटक की प्रस्तुति देते हैं कलाकार

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशांत ने खर्च किए 1.72 करोड़ रुपये

इंस्पेक्टर संध्या सिंह के अनुसार, नौकरी के दौरान प्रशांत कुमार श्रीवास्तव ने वैध और ज्ञात स्रोतों से एक करोड़ छह लाख 62 हजार 74 रुपये की आय अर्जित की। इसके विपरीत उन्होंने एक करोड़ 72 लाख 63 हजार 693 रुपये खर्च किए। इस तरह से प्रशांत ने अपनी आय से 66 लाख एक हजार 619 रुपये ज्यादा खर्च किए।

 

Retired police inspector spent Rs 66 lakh more than his income, case registered
मुकदमा - फोटो : मुकदमा
नहीं दे पाए संतोषजनक स्पष्टीकरण

इंस्पेक्टर संध्या सिंह ने बताया कि आय से अधिक व्यय के बारे में सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार श्रीवास्तव संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे पाए। ऐसे में प्रशांत का कृत्य भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दंडनीय संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आता है। इसलिए प्रशांत के खिलाफ शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज करा कर भ्रष्टाचार निवारण संगठन की ओर से जांच शुरू की गई है।

पूर्वांचल में ही गुजरा नौकरी का अधिकांश समय

मऊ जिले के पुलिस अफसरों ने बताया कि 1998 बैच के सब इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार श्रीवास्तव ने नौकरी का अधिकांश समय पूर्वांचल में ही गुजारा है। अपनी नौकरी के दौरान वह वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ और बलिया जैसे जिलों में तैनात रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed