फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Retail traders protest against e business online shopping they pleaded with government

वाराणसीः ई-व्यापार के खिलाफ खुदरा व्यापारियों ने किया प्रदर्शन,ऑनलाइन कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग

Fri, 08 Oct 2021 12:30 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 08 Oct 2021 12:30 PM IST
सार

सुबह-ए-बनारस क्लब के बैनर तले विभिन्न व्यापार मंडल के व्यापारी नेताओं ने हाथों में तख्ती-बैनर लेकर मैदागिन चौराहे से पूर्वांचल की सबसे बड़ी गल्ला मंडी विशेश्वरगंज तक पैदल मार्च किया। 

विज्ञापन
Retail traders protest against e business online shopping they pleaded with government
ई-व्यापार के खिलाफ खुदरा व्यापारियों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में खुदरा व्यापारियों ने ई-व्यापार के खिलाफ पैदल मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया। सरकार से ई-व्यापार के कारण चौपट हो रहे खुदरा व्यापार को पुनर्जीवित एवं ऑनलाइन व्यापार पर अंकुश लगाने की मांग की। सुबह-ए-बनारस क्लब के बैनर तले विभिन्न व्यापार मंडल के व्यापारी नेताओं ने शुक्रवार सुबह हाथों में तख्ती-बैनर लेकर मैदागिन चौराहे से पूर्वांचल की सबसे बड़ी गल्ला मंडी विशेश्वरगंज तक पैदल मार्च किया।

विज्ञापन


व्यापारियों ने कहा कि सरकार ने अगर हमारी गुहार नहीं सुनी तो हम सभी बड़े पैमाने पर बेमियादी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल और महासचिव राजन सोनी ने संयुक्त रूप से कहा कि देश के खुदरा व्यापार को ई-व्यापार पूरी तरह से निगल रहा है। इसे अगर रोका नहीं गया तो देश के ज्यादातर दुकाने बंद हो जाएंगी। इससे जुड़े लोग भुखमरी के कगार पर आ जाएंगे।
विज्ञापन

पढ़ें: आरटीआई एक्टिविस्ट ने काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन से मांगा दान-दक्षिणा और चढ़ावे का ब्यौरा, जवाब मिला- गूगल पर खोज लो
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि जिस तरह से ई-व्यापार धीरे-धीरे छोटे-मझोले व्यापारियों के कारोबार को लील रहा है। आने वाले दिनों में उन्हें अपना अस्तित्व बचाना मुश्किल होगा। सरकार को ऐसे व्यापारियों के गंभीर समस्याओं के बारे में गंभीरता से सोचते हुए कुछ ऐसा निष्कर्ष निकालना होगा।

विशेश्वरगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक गुप्ता एवं नीचीबाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रदीप गुप्त ने कहा कि किराए की महंगी दुकान, महंगी बिजली और स्टाफ को देने वाले वेतन का खर्चा उठाना भी छोटे-मझोले व्यापारियों के लिए काफी मुश्किल है। ऐसे में ऑनलाइन कारोबार ने उनके धंधे में पूरी तरह से सेंध मारने का कार्य किया है। 

जालपा देवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल केसरी ने कहा कि ई-कारोबार के कारण छोटे व्यापारी बड़ी सहजता से इसके शिकार होते जा रहे हैं। ऑनलाइन व्यापार से होने वाली क्षति, आपसी प्रतिस्पर्धा, कम हो रही बिक्री, कोरोना महामारी और भीषण मंदी की वजह से टूट चुके व्यापारी कम मुनाफे में अपने माल को बाजार में बेचने के बाद भी जरूरत के हिसाब से कमाई नहीं कर पा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed