फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Results of 1946 seats declared in Panchayat elections so far, counting of votes in eight places continued on the second day in varanasi

वाराणसी : पंचायत चुनाव में अब तक 1946 सीटों के परिणाम घोषित, दूसरे दिन गहमागहमी के बीच आठ स्थानों पर मतगणना जारी

Mon, 03 May 2021 09:56 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 03 May 2021 09:56 AM IST
विज्ञापन
Results of 1946 seats declared in Panchayat elections so far, counting of votes in eight places continued on the second day in varanasi
परिणाम का इंतजार करते उम्मीदवार - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में दूसरे दिन गहमागहमी के बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सभी पदों की मतगणना जारी है। 8 ब्लॉकों की गिनती 8 स्थानों पर हो रही है। अब तक 1946 सीटों का परिणाम घोषित किया गया है। इनमें प्रधान के 588, बीडीसी के 750 और ग्राम पंचायत सदस्य के 608 सीटों पर परिणाम जारी हो गया है। अब तक 84.97 प्रतिशत मतों की गिनती पूरी हो गई है। 
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य के परिणाम अभी तक घोषित नहीं हुए हैं। उम्मीद है कि दोपहर बात तक सभी परिणाम जारी हो जाएंगे। प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतों की गड्डियां बनाई जा रही हैं। आराजी लाइन के लिए जगतपुर डिग्री कॉलेज और काशी विद्यापीठ के लिए डिवाइन सैनिक स्कूल लहरतारा, सेवापुरी ब्लाक के लिए राजकीय आईटीआई कॉलेज कपसेठी में गिनती हो रही है। बड़ागांव के लिए बलदेव डिग्री कॉलेज, पिंडरा के लिए नारायणी चैलेंजर कान्वेंट स्कूल गंगापुर, हरहुआ के लिए काशी कृषक इंटर कॉलेज, चोलापुर के लिए आदर्श राष्ट्रीय विद्यालय इंटर कॉलेज, चिरईगांव के लिए जयप्रकाश स्नातकोत्तर महाविद्यालय उमरहा में गिनती शुरू हो गई है। पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि सभी जगह शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना चल रही है। दोपहर से जिला पंचायत सदस्य के परिणाम आने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed