{"_id":"613f579d5ef87644b80bb22a","slug":"responsibility-of-vedic-science-center-situated-in-bhu-cmapus-may-handed-over-to-central-government-coordinator-demand-after-meeting-education-minister-dharmendra-pradhan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयूः केंद्र सरकार के हाथ हो सकता है वैदिक विज्ञान केंद्र का जिम्मा, शिक्षामंत्री से मिलकर समन्वयक ने रखी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयूः केंद्र सरकार के हाथ हो सकता है वैदिक विज्ञान केंद्र का जिम्मा, शिक्षामंत्री से मिलकर समन्वयक ने रखी मांग
Mon, 13 Sep 2021 08:11 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 13 Sep 2021 08:11 PM IST
सार
वैदिक विज्ञान केंद्र के समन्वयक प्रो. उपेंद्र कुमार त्रिपाठी ने सोमवार को केंद्र सलाहकार समिति के सदस्य दिनेश चंद्र के साथ शिक्षा मंत्री डॉ. धर्मेंद्र प्रधान से मिलकर पत्रक सौंपा, जिस पर शिक्षामंत्री से सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
शिक्षामंत्री से मिले वैदिक विज्ञान केंद्र के समन्वय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैदिक ज्ञान-विज्ञान को बढ़ावा देने के लिए काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू ) परिसर में स्थापित वैदिक विज्ञान केंद्र के संचालन का जिम्मा जल्द ही केंद्र सरकार के हाथ में होगा। अभी बजट देने सहित संचालन से जुड़ी अन्य जिम्मेदारी प्रदेश सरकार के पास है।
विज्ञापन
सोमवार को केंद्र के समन्वयक प्रो. उपेंद्र कुमार त्रिपाठी ने केंद्र सलाहकार समिति के सदस्य दिनेश चंद्र के साथ शिक्षा मंत्री डॉ. धर्मेंद्र प्रधान से मिलकर पत्रक सौंपा, जिस पर शिक्षामंत्री से सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। केंद्र द्वारा प्रकाशित स्मारिका और वैदिक पंचांग भेंट करने के साथ ही केंद्र के शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
एक ही छत के नीचे विद्यार्थियों को आधुनिक ज्ञान विज्ञान की शिक्षा के साथ ही शोध के अवसर मिल सके, इसके लिए वैदिक विज्ञान केंद्र की स्थापना कराई गई है। विश्वनाथ मंदिर के पास बने वैदिक विज्ञान केंद्र का शिलान्यास 18 सितंबर 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।
विज्ञापन
16 फरवरी 2020 को प्रधानमंत्री ने लोकार्पण भी किया। प्रो. उपेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शिक्षामंत्री को बताया गया कि बीएचयू केंद्रीय विश्वविद्यालय है और शैक्षणिक गतिविधियां भी केंद्र सरकार की ओर से संचालित की जाती है। अब जबकि केंद्र में कई नए कोर्स शुरू होने वाले हैं, जिसमें बजट की जरूरत होगी। अगर केंद्र सरकार संचालन की जिम्मेदारी संभाले तो इसका लाभ विद्यार्थियों को होगा।