फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Research: Risk of delta variant even after vaccination

शोध : टीका लगने के बाद भी डेल्टा वैरियंट का खतरा

Fri, 24 Sep 2021 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Research: Risk of delta variant even after vaccination
कोरोना की संभावित तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच बीएचयू में हुए एक शोध में बेहद चौंकाने वाला परिणाम सामने आया है। जंतु विज्ञान विभाग के प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे की अगुवाई में वाराणसी समेत आसपास के जिले में कोरोना का टीका लगवा चुके 14 लोगों पर अध्ययन किया गया, इसमें 79 फीसदी लोगों ने डेल्टा वैरियंट का संक्रमण पाया गया। ज्ञानेश्वर चौबे ने बताया कि वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, सोनभद्र में कोरोना संक्रमित 130 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, इसमें केवल 36 प्रतिशत में वैरियंट मिला था।हैदराबाद स्थित सेंटर फार सेलुलर एंड मॉलीक्यूलर बायोलॉजी (सीसीएमबी) की मदद से टीका लगवाने वाले 14 लोगों की जीनोम सीक्वेंसिंग में 79 प्रतिशत लोगों में डेल्टा वैरियंट मिला है। इनमें अधिकांश लोगों ने दूसरी डोज ले ली है जबकि कुछ ने केवल एक ही डोज लगवाई है। विशेषकर 45 से 90 साल तक के लोगों के सैंपल की जांच की गई है। प्रो. चौबे के अनुसार टीका लगवाने के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन गंभीरता से करना चाहिए। बताया कि शोध में आईएमएस बीएचयू से प्रो. रोयाना सिंह, जंतु विज्ञान विभाग से प्रज्जवल प्रताप सिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed