फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Research on two gene mutations that tell the severity of Kovid 19

कोविड 19 की गंभीरता बताने वाले दो जीन म्यूटेशन पर शोध

Sun, 09 Jan 2022 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Research on two gene mutations that tell the severity of Kovid 19
बीएचयू के वैज्ञानिकों ने देश में कोविड 19 की गंभीरता बताने वाले दो जीन म्यूटेशन पर शोध किया है। प्राणी विज्ञान विभाग के प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे के निर्देशन में एसीई-2 और टीएमपीआरएसएस 2 पर शोध में पता चला है कि एसीई-2 कोरोना संक्रमण के लिए कम गंभीर है। जबकि टीएमपीआरएसएस2 कोविड 19 को बढ़ावा दे रहा है। प्रोफेसर ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को संक्रमित करने के लिए मानव के दो जीन (एसीई-2 और टीएमपीआरएसएस2) पर कोरोना वायरस निर्भर रहता है। दोनों जीन में म्यूटेशन इस वायरस से होने वाले इंफेक्शन और मौतों के लिए जिम्मेदार होते हैं। दोनों जीन लोगों में परस्पर विरोधी का काम कर रहे हैं। वैज्ञानिक रुद्र कुमार पांडे, अंशिका श्रीवास्तव और प्रज्ज्वल प्रताप सिंह शोध में शामिल रहे। प्रो. चौबे ने बताया कि टीम ने 393 वैश्विक सैंपल के नेक्स्ट-जनरेशन-सिक्वेंसिंग (एनजीयस) डेटा का विश्लेषण किया। अध्ययन में पाया गया है कि टीएमपीआरएसएस2 जीन भारतीय आबादी के बीच कोविड-19 गंभीरता के लिए जिम्मेदार है। यह इस सप्ताह इंटरनेशनल जर्नल इंफेक्शन, जेनेटिक्स एंड इवॉल्यूशन में प्रकाशित हुआ है। रुद्र कुमार पांडेय ने बताया कि फाइलोजेनेटिक एनालिसिस के आधार पर देखा गया कि भारत के लोग इस जीन के लिए पश्चिमी यूरोपीय लोगों की तरह संवेदनशीलता दिखा रहे हैं, जो कि कोविड-19 से होने वाली मौतों को बढ़ा रहा है। पिछले साल इसी टीम ने एसीई-2 जीन पर व्यापक विश्लेषण में एक म्यूटेशन रिपोर्ट किया था जो दक्षिण एशिया के लोगों को कोविड-19 से सुरक्षा प्रदान कर रहा था। बीएचयू के विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रोफेसर अनिल कुमार त्रिपाठी ने इस शोध के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed