फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Research in BHU Dairy Science Food Technology Department health enhancing properties

BHU: बीएचयू डेयरी विज्ञान, खाद्य प्रौद्योगिकी विभाग के शोध में आया परिणाम, इन चीजों में है स्वास्थ्य वर्धक गुण

Fri, 19 Jul 2024 06:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 19 Jul 2024 06:44 PM IST
सार

Varanasi News: बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित बीआरए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दिनेश चंद्र राय और उनकी टीम ने पोषण बार पर शोध किया।

विज्ञापन
Research in BHU Dairy Science Food Technology Department health enhancing properties
डेयरी विज्ञान और खाद्य प्रौद्योगिकी विभाग में हुए शोध। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर बिहार के मखाना और सांवा से बने पोषण बार में स्वास्थ्य वर्धक गुण मिलते हैं। बीएचयू के डेयरी विज्ञान और खाद्य प्रौद्योगिकी विभाग में हुए शोध में यह परिणाम सामने आया है।

विज्ञापन


बीएचयू में मखाना पर केंद्रित इस शोध की अगर बात करें तो मखाना उत्तर बिहार के दरभंगा, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, सीतामढ़ी आदि क्षेत्रों में लोकप्रिय है। इसे पोषण बार में इस्तेमाल किया गया है। शोध कार्य का प्रकाशन अंतरराष्ट्रीय पत्रिका फूड केमिस्ट्री: मॉलिक्यूलर साइंसेस में प्रकाशित हुआ है। 
विज्ञापन


इस टीम में बीएचयू डेयरी विज्ञान और खाद्य प्रौद्योगिकी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. अरविंद कुमार और मिजोरम विश्वविद्यालय, आइजोल, मिजोरम के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के खाद्य प्रौद्योगिकी विभाग के सहायक प्रोफेसर मनीष कुमार सिंह के साथ ही विशाल कुमार, प्रिया ध्यानी और हिमांशु मिश्रा भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमारियों से बचाने में कारगर है मखाना और सांवा
प्रो. दिनेश चंद्र राय ने बताया कि मखाना के आटे और टूटे हुए सांवा से बने पोषण बार के लक्षित मेटाबोलॉमिक्स का अध्ययन किया गया है। इसके पोषण बार में कई बायोएक्टिव यौगिक पाए गए हैं। इनमें कैंसर रोधी, हृदय स्वास्थ्य संवर्धन, इंफ्लेमेटरी विरोधी, मधुमेह कम करने वाले, रोगाणुरोधी आदि गुण होते हैं। पोषण बार सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए एक फंक्शनल स्नैक फूड है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed