{"_id":"669a66839911aa75cc0cd703","slug":"research-in-bhu-dairy-science-food-technology-department-health-enhancing-properties-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"BHU: बीएचयू डेयरी विज्ञान, खाद्य प्रौद्योगिकी विभाग के शोध में आया परिणाम, इन चीजों में है स्वास्थ्य वर्धक गुण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU: बीएचयू डेयरी विज्ञान, खाद्य प्रौद्योगिकी विभाग के शोध में आया परिणाम, इन चीजों में है स्वास्थ्य वर्धक गुण
Fri, 19 Jul 2024 06:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 19 Jul 2024 06:44 PM IST
सार
Varanasi News: बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित बीआरए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दिनेश चंद्र राय और उनकी टीम ने पोषण बार पर शोध किया।
विज्ञापन
डेयरी विज्ञान और खाद्य प्रौद्योगिकी विभाग में हुए शोध।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर बिहार के मखाना और सांवा से बने पोषण बार में स्वास्थ्य वर्धक गुण मिलते हैं। बीएचयू के डेयरी विज्ञान और खाद्य प्रौद्योगिकी विभाग में हुए शोध में यह परिणाम सामने आया है।
विज्ञापन
बीएचयू में मखाना पर केंद्रित इस शोध की अगर बात करें तो मखाना उत्तर बिहार के दरभंगा, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, सीतामढ़ी आदि क्षेत्रों में लोकप्रिय है। इसे पोषण बार में इस्तेमाल किया गया है। शोध कार्य का प्रकाशन अंतरराष्ट्रीय पत्रिका फूड केमिस्ट्री: मॉलिक्यूलर साइंसेस में प्रकाशित हुआ है।
विज्ञापन
इस टीम में बीएचयू डेयरी विज्ञान और खाद्य प्रौद्योगिकी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. अरविंद कुमार और मिजोरम विश्वविद्यालय, आइजोल, मिजोरम के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के खाद्य प्रौद्योगिकी विभाग के सहायक प्रोफेसर मनीष कुमार सिंह के साथ ही विशाल कुमार, प्रिया ध्यानी और हिमांशु मिश्रा भी शामिल रहे।
विज्ञापन
बीमारियों से बचाने में कारगर है मखाना और सांवा
प्रो. दिनेश चंद्र राय ने बताया कि मखाना के आटे और टूटे हुए सांवा से बने पोषण बार के लक्षित मेटाबोलॉमिक्स का अध्ययन किया गया है। इसके पोषण बार में कई बायोएक्टिव यौगिक पाए गए हैं। इनमें कैंसर रोधी, हृदय स्वास्थ्य संवर्धन, इंफ्लेमेटरी विरोधी, मधुमेह कम करने वाले, रोगाणुरोधी आदि गुण होते हैं। पोषण बार सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए एक फंक्शनल स्नैक फूड है।