{"_id":"61e4250740ac884dc95b2fb3","slug":"republic-day-2022-varanasi-airport-security-athigh-alert-visitor-passes-will-not-be-made-till-30-january","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: गणतंत्र दिवस के मद्देनजर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, 30 तक नहीं बनेंगे विजिटर पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: गणतंत्र दिवस के मद्देनजर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, 30 तक नहीं बनेंगे विजिटर पास
Sun, 16 Jan 2022 07:30 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 16 Jan 2022 07:30 PM IST
सार
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर वाराणसी एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट घोषित किया गया है। रैंडम चेकिंग को बढ़ा दिया गया है एयरपोर्ट पर आने वाले किसी भी संदिग्ध व्यक्ति पर विशेष नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर दिल्ली मुख्यालय के आदेश पर वाराणसी के बाबातपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जिसके चलते सुरक्षा जांच को बढ़ाकर पांच चक्रों में कर दिया गया है। एयरपोर्ट के आस पास पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने कड़े नियम भी लगा दिए हैं। जिसके चलते एयरपोर्ट पर यात्रियों से मिलने के लिए आने वालों को 30 जनवरी तक विजिटर पास जारी नहीं किए जाने का भी आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
यात्रियों की जांच अनिवार्य
इस दौरान मुख्य रूप से एयरलाइंस कंपनियों द्वारा भी यात्रियों की जांच को अनिवार्य किया गया है। रैंडम चेकिंग के साथ यात्रियों के बैग, बेल्ट सहित पर्स और जूतों की भी जांच की जा रही है, एयरपोर्ट ज्यादा संवेदनशील माना जाता है। इस वजह से टर्मिनल बिल्डिंग के साथ सिटी साइड में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ कर दिया गया है।
विज्ञापन
पढ़ेंः संत रविदास जयंती: कोरोना के साए में सीरगोवर्धन में तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं की संख्या कम होने के आसार
वाराणसी एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि 26 जनवरी को देखते हुए एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट घोषित किया गया है, रैंडम चेकिंग को बढ़ा दिया गया है एयरपोर्ट पर आने वाले किसी भी संदिग्ध व्यक्ति पर विशेष नजर रखी जा रही है।
पढ़ेंः वाराणसी में रेड सिग्नल तोड़ा तो ऑटोमेटिक कटेगा ई-चालान, जेब्रा लाइन क्रॉस करने पर भी कार्रवाई
पढ़ेंः वाराणसी में रेड सिग्नल तोड़ा तो ऑटोमेटिक कटेगा ई-चालान, जेब्रा लाइन क्रॉस करने पर भी कार्रवाई