फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Removal of hurdles for annual visits to Kashi

काशी की वार्षिक यात्राओं की दूर की जाएं अड़चनें

Mon, 05 Jul 2021 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Removal of hurdles for annual visits to Kashi
काशी की वार्षिक यात्राओं की अड़चन दूर करने के लिए ब्राह्मण महासभा ने पीएम को पत्र लिखा है। इसके साथ ही रविवार को भेलूपुर स्थित एक मंदिर में इसी मामले में हुई बैठक में भैरव सेना गठित करने पर विचार किया गया। ब्राह्मण महासभा के अजय शर्मा ने पीएम को भेजे पत्र में कहा है कि काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य पंचायतन में आने वाले चार मंदिरों सहित काशी खंडोक्त 50 से अधिक देवालयों को उनके मूल स्थान से हटा दिए जाने के कारण इस वर्ष सावन में होने वाली पंचक्रोशी सहित छह पौराणिक यात्राओं में बाधा होगी। यदि सावन से पहले काशी खंडोक्त देव विग्रह अपने स्थान पर नहीं रखे गए तो पंचक्रोशी यात्रा के साथ विश्वेश्वर अंतर्गृही यात्रा, द्वादश आदित्य, उत्तर मानस यात्रा छप्पन विनायक यात्रा प्रभावित होंगी। रविवार को भेलूपुर में हुई बैठक में बीएचयू के विधि विशेषज्ञ डॉ. क्षेमेंद्र मणि त्रिपाठी को विश्वनाथ मंदिर अधिग्रहण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हिंदी अनुवाद और सारांश तैयार करने का दायित्व दिया गया। पूरे शहर में एक साथ विरोध प्रदर्शन के लिए घंटा, घड़ियाल बजाने, मानव श्रृंखला बनाने पर भी चर्चा की गई। बैठक में पंडित अनंत भट्ठ, नारायण घनपाठी, उपेंद्र विनायक सहस्त्रबुद्धे के साथ ही सभी दलों के समर्थक, मंदिरों के महंत, कर्मकांडी, बटुक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed