यूपी: बाहुबली विधायक विजय मिश्र की बढ़ी मुश्किलें, रंगदारी मामले में तीसरी बार बढ़ाई गई रिमांड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में भदोही जिले के ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्र की रिमांड तीसरी बार बढ़ाई गई। गुरुवार को मिर्जापुर के सीजेएम कोर्ट में मामले की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरीए हुई। विधायक की 14 दिन की रिमांड बढ़ाई गई है। अब अगली सुनवाई छह जनवरी को होगी।
विंध्याचल थाना क्षेत्र निवासी पुरोहित अवनीश मिश्रा ने विधायक विजय मिश्र पर 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। मामले में विंध्याचल पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। 17 नवंबर को आगरा जेल से मिर्जापुर लाकर सीजेएम इंद्रजीत सिंह की अदालत में उनकी पेशी हुई थी।
मामले की सुनवाई के बाद जज ने 14 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया था। एक दिसंबर को 14 दिन की रिमांड पूरी होने पर विजय मिश्र की पेशी होनी थी। मामले में जांच पूरी न होने पर विवेचक ने जांच पूरी न होने का हवाला देकर रिमांड बढ़ाने की मांग की।
मामले की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई। सीजेएम ने विवेचना के लिए 14 दिन की रिमांड बढ़ाई थी। 14 दिसंबर को दूसरी बार रिमांड पूरी होने पर ऑनलाइन पेशी की गई। इस मामले में जज ने 10 दिन की रिमांड बढ़ाई।
विधायक विजय मिश्र के अधिवक्ता आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरीए पेशी हुई। विवेचक ने जांच पूरी न होने की बात कहकर रिमांड बढ़ाए जाने की मांग की थी। इस पर जज ने 14 दिन की रिमांड बढ़ाई है। अगली सुनवाई छह जनवरी को होगी।