{"_id":"6117daea31fa2e45c221976b","slug":"relatives-will-be-meet-the-prisoners-in-varanasi-jail-ban-during-the-corona-period","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कल से जेल में बंदियों से मुलाकात कर सकेंगे परिजन, कोरोनाकाल में लगी थी रोक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कल से जेल में बंदियों से मुलाकात कर सकेंगे परिजन, कोरोनाकाल में लगी थी रोक
Sun, 15 Aug 2021 11:03 PM IST
हरि User
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Sun, 15 Aug 2021 11:03 PM IST
सार
जिला जेल और सेंट्रल जेल में 16 अगस्त से परिजन मुलाकात कर सकेंगे। जाने वाले को 72 घंटे के अंदर की आरटीपीसीआर कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी।
विज्ञापन
वाराणसी जिला जेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के चलते वाराणसी जिला जेल और सेंट्रल जेल में मुलाकात पर लगी रोक 16 अगस्त से हट जाएगी। बंदियों व कैदियों से अब परिजन मुलाकात कर सकेंगे। हालांकि मुलाकात के समय तीन दिन के अंदर की आरटीपीसीआर कोरोना निगेटिव रिपोर्ट जेल प्रशासन को दिखानी होगी। बगैर मास्क लगाए कोई भी व्यक्ति जेल के अंदर दाखिल नहीं हो सकेगा। एक बंदी से सप्ताह में एक बार दो लोग मुलाकात कर सकेंगे।
विज्ञापन
वाराणसी जिला जेल के अधीक्षक अरुण कुमार सक्सेना के अनुसार, कोरोना महामारी को देखते हुए फोन की भी व्यवस्था की गई है। 15 फोन के माध्यम से बंदी अपने परिजनों से बात कर सकते हैं। इसके लिए बंदी को पहले जेल प्रशासन को दो नंबर देने होंगे। इस समय जिला जेल चौकाघाट में 2377 बंदी हैं। वहीं सेंट्रल जेल शिवपुर में 1600 बंदी निरुद्ध हैं। कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराते हुए बंदियों की मुलाकात उनके परिजनों से कराई जाएगी।
विज्ञापन