{"_id":"64e63ffe0a428db8740e4d56","slug":"real-sisters-of-varanasi-became-constables-in-uttar-pradesh-police-from-sports-quota-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: सगी बहनों ने बढ़ाया मान, खिलाड़ी कोटे से उत्तर प्रदेश पुलिस में बनीं कांस्टेबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: सगी बहनों ने बढ़ाया मान, खिलाड़ी कोटे से उत्तर प्रदेश पुलिस में बनीं कांस्टेबल
Wed, 23 Aug 2023 10:51 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 23 Aug 2023 10:51 PM IST
सार
वाराणसी के रामकुंड में रहने वाली दो बहनों मुस्कान पटेल और नैंसी पटेल को बुधवार को उत्तर प्रदेश पुलिस में खिलाड़ी कोटे से कांस्टेबल पद का नियुक्ति पत्र लखनऊ में सौंपा गया।
विज्ञापन
मुस्कान पटेल और नैंसी पटेल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के रामकुंड में रहने वाली दो बहनों मुस्कान पटेल और नैंसी पटेल को बुधवार को उत्तर प्रदेश पुलिस में खिलाड़ी कोटे से कांस्टेबल पद का नियुक्ति पत्र लखनऊ में सौंपा गया। पत्रकार सुजीत पटेल और उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी ने बताया कि उनकी बेटियां मुस्कान पटेल और नैंसी पटेल तीन वर्ष की उम्र से दरभंगा घाट स्थित एक स्विमिंग क्लब जाकर तैराकी सीखना शुरू की थीं।
विज्ञापन
इसके बाद जिला, मंडल, राज्य और देश स्तरीय स्पर्धा में दोनों बेटियों ने गौरवान्वित होने के कई अवसर दिए। दोनों बेटियों को हमने यही सिखाया है कि जो भी करना है हमेशा मेहनत और ईमानदारी के साथ करना है। दोनों बेटियों को नियुक्ति पत्र मिलने पर पूरा परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
विज्ञापन