फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ravindra jaisval

उत्तरी विधानसभा में 1.55 करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य

Mon, 28 Dec 2020 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
ravindra jaisval
वाराणसी। स्टांप एवं न्यायालय शुल्क पंजीयन राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने रविवार को शिवपुर वार्ड में पांच स्थानों पर 1.55 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के वरुणापार इलाके के मंत्री ने सर्वप्रथम वार्ड दस तरना, महेशपुर में मुख्य मार्ग से अग्रसेन पीजी कॉलेज होते हुए एक मकान तक 33 लाख रुपये की लागत से होने वाले इंटरलॉकिंग कार्य काशिलान्यास किया। इसके अलावा भरलाई सोनकली बालिका स्कूल से एक मकान तक, तरना भरलाई बाईपास मेन रोड से एक मकान तक, चिथरियापुर से शिव मंदिर तक और तरना वार्ड के परमानंदपुर अग्रसेन पीजी कॉलेज रोड से एक मकान तक होने वाले इंटरलॉकिंग कार्य की शुरुआत की। सभी कार्य नगरीय विकास प्राधिकरण डूडा की अवस्थापना निधि से होना है। इस मौके पर अरविंद सिंह, जगदीश त्रिपाठी, पार्षद संदीप त्रिपाठी, दिनेश यादव, सुनील सोनकर, राकेश शर्मा, विकास सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed