रविदास जयंती: पंजाब के लाखों मतदाता बनारस में होंगे, सीएम चन्नी ने किया चुनाव टालने का अनुरोध
मन चंगा तो कठौती में गंगा ... का संदेश देने वाले संत रविदास की जयंती पर उनके जन्मस्थान वाराणसी के सीर गोवर्धन गांव में देश के कोने-कोने से अनुयायियों का सैलाब उमड़ता है। इस बार इस महोत्सव के दौरान ही पंजाब में चुनाव है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संत रविदास की जयंती पर वाराणसी के सीर में रैदासिया समुदाय का रेला उमड़ेगा। पंजाब, हरियाणा ही नहीं देश-विदेश से रैदासिया समुदाय के लोग गुरु चरणों की रज पाने के लिए वाराणसी आते हैं। 10 से 16 फरवरी तक चलने वाले आयोजन ने पंजाब के सीएम की चिंताएं बढ़ा दी हैं।
सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब में 14 फरवरी को होने वाले विधानसभ चुनाव को टालने के लिए चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी ने अपने पत्र में अनुरोध किया है कि 16 फरवरी को गुरु रविदास जयंती है। जयंती पर काशी में वृहद आयोजन होते हैं जो 10 से 16 फरवरी तक चलते हैं और इसमें पंजाब से रैदासिया समुदाय के 20 लाख लोग शामिल होने के लिए बनारस जाते हैं।
इसके कारण हजारों लोग वोट देने के लिए पंजाब में मौजूद नहीं होंगे। इस लिहाज से 14 फरवरी को होने वाले चुनाव को सप्ताह भर के लिए टाल दिया जाए ताकि रैदासिया समुदाय के लोग सीर गोवर्धन से गुरु वंदना कर वापस पंजाब आकर मतदान कर सकें। चीफ इलेक्शन कमिश्नर को लिखे पत्र में उन्होंने दयालुता पूर्वक इस पर विचार करने को कहा है।
पढ़ेंः रेलवे अंडरब्रिज के नीचे मिली बम जैसी इलेक्ट्रानिक डिवाइस, तीन घंटे बंद रहा रेल परिचालन
संत रविदास की जयंती के आयोजकों को सता रहा कोरोना का डर
कोरोना के कारण ट्रेनों का आवागमन भी प्रभावित
कोरोना के कारण ट्रेनों का आवागमन भी काफी प्रभावित है जिसके कारण सेवादार और श्रद्धालुओं की संख्या भी कम रहेगी। पंजाब चुनाव 14 फरवरी को है और जयंती 16 फरवरी को मनेगी। संक्रमण को देखते हुए प्रबंधन की तरफ से मंदिर, पंडाल और सत्संग स्थल पर आधुनिक सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी पर ध्यान दिया जाएगा। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वह कोविड को देखते हुए अपना बिस्तर व कंबल साथ लेकर आएं।
पढ़ेंः वाराणसी एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: गणतंत्र दिवस के मद्देनजर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, 30 तक नहीं बनेंगे विजिटर पास