फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ravidas Jayanti 2022 CM Yogi adityanath varanasi visit appearance at birthplace of Sant Shiromani amid up election Priyanka and Rahul Gandhi

रविदास जयंती 2022: वाराणसी में संत शिरोमणि की जन्मस्थली पर सीएम योगी ने लगाई हाजिरी, प्रियंका और राहुल गांधी भी पहुंचे

Wed, 16 Feb 2022 12:15 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 16 Feb 2022 12:15 PM IST
सार

रविदास जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचे हैं। सीरगोवधर्नपुर स्थित संत शिरोमणि रविदास महाराज की जन्मस्थली पर उन्होंने हाजिरी लगाई। 

विज्ञापन
Ravidas Jayanti 2022 CM Yogi adityanath varanasi visit appearance at  birthplace of Sant Shiromani amid up election Priyanka and Rahul Gandhi
संत रविदास मंदिर में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'मन चंगा तो कठौती में गंगा' समानता और मानवता का संदेश देने वाले संत श्री गुरु रविदास जी की 645वीं जयंती आज मनाई जा रही है। वाराणसी के सीरगोवधर्नपुर स्थित संत रविदास महाराज की जन्मस्थली पर सियासी दिग्गजों का जुटान हो रहा है। पंजाब के सीएम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संत शिरोमणि की जन्मस्थली पर हाजिरी लगाने पहुंचे।

विज्ञापन



सीएम योगी ने संत रविदास मंदिर पहुंचकर संत शिरोमणि  की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद शीश नवाया। अमृतवाणी पाठ के सामने शीश झुकाकर आशीर्वाद मांगा। उन्होंने लंगर में बैठकर प्रसाद भी खाया। सीएम योगी ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि पूज्य संत रविदास जी की जन्मस्थली सीरगोवर्धन यूपी की सांस्कृतिक नगरी काशी में है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में सीरगोवर्धन के सुंदरीकरण और पर्यटन विकास के लिए राज्य सरकार कार्य कर रही है। संत शिरोमणि रविदास जी की स्मृति में पार्क निर्माणाधीन है। मुख्यमंत्री योगी इससे पहले भी रविदास जयंती के मौके पर सीरगोवर्धन पहुंच चुके हैं। करीब एक घंटे यहां रुकने के बाद वे बाबतपुर एयरपोर्ट से हमीरपुर रवाना हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आज बनारस आएंगे कई सियासी दिग्गज

सीएम योगी से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सीरगोवर्धनपुर मंदिर पहुंच कर मत्था टेका और संत निरंजन दास का आशीर्वाद लिया। सीएम योगी के बाद  कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी संत के दर पर मत्था टेकने के लिए पहुंचे। आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी व सांसद संजय सिंह रविदास मंदिर में दर्शन पूजन करने के लिए आए। 

Ravidas Jayanti 2022 CM Yogi adityanath varanasi visit appearance at  birthplace of Sant Shiromani amid up election Priyanka and Rahul Gandhi
संत रविदास मंदिर में पंजाब के सीएम - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पहले बुधवार तड़के पंजाब के सीएम चरण जीत सिंह चन्नी वाराणसी पहुंचे।  बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में हाजिरी लगाने के बाद संत रविदास की जन्मस्थली पहुंचे। चन्नी ने मत्था टेका और रैदासियों के शीर्ष धर्म गुरु संत निरजंन दास का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। दर्शन-पूजन के बाद घूमकर लंगर, पंडाल और रसोई देखी।

भीड़ के बीच रुक- रुक कर लोगों के साथ फोटो खिंचाई। सीएम के अंदाज ने रैदासियों का दिल जीत लिया। वापस लौटकर मंदिर के मुख्य द्वार तक पहुंचे तो लाइन में लगी श्रद्धालुओं की कतार देखकर पैदल ही सीर गेट के पास तक गए। इसके बाद एयरपोर्ट के लिए निकल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed