फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rare Yog of five planets being formed on Makar sankranti

मकर संक्रांति पर बन रहा पांच ग्रहों का दुर्लभ योग, जानें देश और लोगों पर क्या होगा प्रभाव

Tue, 12 Jan 2021 11:45 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 12 Jan 2021 11:45 AM IST
विज्ञापन
Rare Yog of five planets being formed on Makar sankranti
मकर संक्रांति 2021 - फोटो : अमर उजाला

मकर संक्रांति पर सूर्य के राशि परिवर्तन से पांच ग्रहों का दुर्लभ योग निर्मित हो रहा है। 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर पुण्यकाल सूर्यास्त तक रहेगा। मकर राशि पर सूर्य के आने से महंगाई कम होगी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को मजबूती मिलेगी। ज्योतिष ग्रंथों के अनुसार बृहस्पतिवार को पड़ने वाली संक्रांति बेहद शुभ मानी जाती है।

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पं. गणेश प्रसाद मिश्र ने बताया कि 14 जनवरी को सूर्य दिन में 2:37 बजे मकर राशि में प्रवेश करेगा। सूर्योदय करीब 6:43 बजे और सूर्यास्त 5:17 पर होगा। संक्रांति का पुण्यकाल करीब नौ घंटे से ज्यादा का रहेगा। इस बार संक्रांति का नाम मंदा है। जो कि बाघ पर सवार होकर हो रही हैं। ये भूत जाति की हैं। शरीर पर कुमकुम का लेप, सफेद रंग के वस्त्र पहने हुए, चमेली पुष्प की माला और हाथ में गदा शस्त्र लिए, चांदी के बर्तन में भोजन करती हुई हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को संक्रांति होना शुभ
पं. गणेश ने बताया कि गुरुवार बृहस्पति देव का दिन है। ज्योतिष ग्रंथों में इसे शुभ दिन माना जाता है। इसलिए इस दिन उत्तरायण होना यानी सूर्य का राशि बदलना बहुत ही शुभ होता है। यह संक्रांति बृहस्पतिवार को पड़ रही है जिससे महंगाई के कुछ कम होने के आसार हैं। जब सूर्य के राशि बदलता है उस समय संक्रांति वाली कुंडली बनाई जाती है। इससे अगले 30 दिनों का राजनैतिक, सामाजिक और आर्थिक भविष्यफ ल निकाला जा सकता है। इस बार सूर्य के राशि बदलते ही मकर राशि में सूर्य के साथ चंद्रमा, बुध, गुरु और शनि होने से पंचग्रही योग बनेगा। ग्रहों की यह युति बड़े राजनीतिक और सामाजिक बदलाव लाने का ज्योतिषीय संकेत दे रही है।

संक्रांति का फल
पं. विमल जैन ने बताया कि संक्रांति के कारण कुछ सरकारी अधिकारियों के लिए हालात खराब हो सकते हैं। इन सबके प्रभाव से 15 फ रवरी तक देश में आपराधिक गतिविधियां और वारदातें बढ़ सकती हैं। लेकिन लोगों की सेहत में सुधार होगा। महंगाई कम होने की संभावना है। अन्य देशों से भारत के संबंध मजबूत होंगे। देश में अनाज भंडारण भी बढ़ेगा।

सूर्योदय से पहले नहाएं
मकर संक्रांति पर्व पर सूर्योदय से पहले उठकर नहाना चाहिए। इसके बाद उगते हुए सूरज को तीन बार जल चढ़ाकर प्रणाम करना चाहिए। सूर्य नमस्कार करें तो और भी अच्छा है। इसके बाद श्रद्धा अनुसार दान देने का संकल्प लें। फि र जरूरतमंद लोगों को कपड़े और खाने की चीजें दान करें। इस पर्व पर खासतौर से तिल और गुड़ दान करने की परंपरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed