Varanasi: झुन्ना पंडित के नाम पर अब स्वर्ण व्यवसायी से पांच लाख की फिरौती की मांग, रेहड़ी वाले को थमाया पत्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 23 Nov 2022 10:05 AM IST
सार
लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के पांडेयपुर निवासी सर्राफ से बीते रविवार रात आठ बजे को पत्र पकड़ाकर पांच लाख रु की रंगदारी मांगी गई। पांडेयपुर चौराहा निवासी विशाल वर्मा पांडेयपुर निवासी हैं। चौराहे पर ही उनकी दुकान है। बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे पास में ठेला लगाने वाले हरीश ने उन्हें पत्र पकड़ाया। बताया कि रोड पर खड़े आदमी ने यह पत्र आपको दिया है।
विज्ञापन
झुन्ना पंडित।
- फोटो : अमर उजाला।