{"_id":"65f9940216c00e5ffc09e413","slug":"rangbhari-ekadashi-2024-devotees-will-play-gulal-with-baba-kashi-vishwanath-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rangbhari Ekadashi 2024: रंगभरी पर बाबा के साथ गुलाल खेलेंगे भक्त, होली खेलने की लेंगे अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rangbhari Ekadashi 2024: रंगभरी पर बाबा के साथ गुलाल खेलेंगे भक्त, होली खेलने की लेंगे अनुमति
Tue, 19 Mar 2024 07:02 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 19 Mar 2024 07:02 PM IST
सार
Rangbhari Ekadashi 2024 : रंगभरी पर बाबा विश्वनाथ को गुलाल अर्पित कर काशी के भक्त होली खेलने की अनुमति लेंगे। इसके साथ ही काशी में होली का उल्लास और बिखरने लगेगा। रंगभरी एकादशी को लेकर मंगलवार को बैरिकेडिंग सहित सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रंगभरी पर भक्त श्री काशी विश्वनाथ के संग गुलाल की होली खेलेंगे। बाबा को पहला गुलाल अर्पित करने के बाद भक्त होली खेलने की अनुमति लेंगे। इसके साथ ही काशी में होली का उल्लास बिखरने लगेगा। 20 मार्च को रंगभरी एकादशी पर बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के साथ ही मंदिर चौक पर सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे।
विज्ञापन
इससे पहले मंगलवार को रंगभरी एकादशी के लिए मंदिर क्षेत्र में बैरिकेडिंग लगाने का काम किया गया। मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि फाल्गुन शुक्ल एकादशी पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में भीड़ प्रबंधन के इंतजाम किए गए हैं। शाम को मंदिर चौक पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसकी शुरुआत दुर्गा लाल प्रसन्ना के शहनाई वादन से होगी।
विज्ञापन
दूसरी प्रस्तुति रुद्र शंकर मिश्र के कथक और इसके बाद शक्ति मिश्रा का उपशास्त्रीय गायन होगा। ममता शर्मा और डॉ. अर्चना म्हस्कर का उपशास्त्रीय गायन, सरोज वर्मा का भजन, राहुल रोहित मिश्र का शास्त्रीय व उपशास्त्रीय गायन, दिव्या दुबे का भजन, अविनाश मिश्र व पुनीत जेटली के भजन की प्रस्तुतियां होंगी।
विज्ञापन