फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ram Naik says, success of daughters, new era of women's empowerment

राज्यपाल राम नाईक बोले, बेटियों की सफलता, महिला सशक्तिकरण का नया युग

Wed, 11 Oct 2017 07:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 11 Oct 2017 07:18 PM IST
विज्ञापन
 Ram Naik says, success of daughters, new era of women's empowerment
राज्यपाल राम नाईक - फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल राम नाईक ने छात्र-छात्राओं को लक्ष्य निर्धारण, कड़ी मेहनत, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी की सीख दी। कहा कि साल दर साल जिस तरह से सफलता में बेटियां आगे आ रही हैं, वह एक नए युग की शुरूआत जैसा है।
विज्ञापन


राज्यपाल ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 39वें दीक्षांत समारोह में यह बातें कही। उन्होंने कहा ‌क‌ि इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है उपाधि पाने वाले 99893 विद्यार्थियों में 42575 छात्र और 57380 छात्राएं हैं जबकि मेडल पाने वालों में 14 छात्र, 45 छात्राएं शामिल हैं।
विज्ञापन


यह गौरव की बात है कि बेटियां सफलता की ओर अग्रसर हैं। इसे महिला सशक्तिकरण का नया युग माना जा सकता है। राज्यपाल ने समारोह में पदक पाने वाली छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि देश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर आंदोलन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


57 प्रतिशत बेटियों ने जिस तरह से उपाधि प्राप्त की है, इसी को महिला सशक्तिकरण के लिए एक नया युग कहा जा सकता है। यह पहला विश्वविद्यालय है इस साल का दीक्षांत कराने वाला है, जिसमें छात्राओं की संख्या अधिक है।

लड़कियों को अपने पैरों पर प्रतिस्पर्धा के बल पर खड़ा होने का अवसर मिल रहा है, इसके बरकरार रहना होगा। रामनाईक ने कहा कि सेना में कार्यरत महिलाओं को लड़ाकू विमान देना है कि नहीं, आज इसकी चर्चा हर तरफ हो रही है लेकिन इसी बीच देश की रक्षामंत्री महिला बन गई।

महिलाओं का आगे बढ़ना देश के लिए शुभ संकेत है। केवल डिग्री-सर्टिफिकेट नहीं, गुणवत्ता और ज्ञान पर ध्यान जरूरी है। दीक्षांत में उपाधि पाने के बाद किताबी पढ़ाई भले पूरी हो गई हो लेकिन अब जीवन की लड़ाई शुरू हो गई है।


मेहनत और अनुशासन के दम पर पूरी मजबूती से इस लड़ाई में आगे बढ़ें। उपाधि और मेडल पाने वालों में छात्राओं की संख्या अधिक होने पर खुशी जाहिर की। कहा कि बेटियों की सफलता से नए युग की शुरुआत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed