फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ram Mandir: Ram devotees will knock from door to door from January 1 to 15; Chanting of Ram's name in Vishwana

Ram Mandir: 18 से 21 जनवरी के बीच निकलेगी प्रभात फेरी, ढोल नगाड़े के साथ मनाया जाएगा प्राणप्रतिष्ठा का जश्न

Sun, 24 Dec 2023 08:46 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 24 Dec 2023 08:46 AM IST
सार

अयोध्या में राममंदिर की प्राणप्रतिष्ठा का जश्न काशी सहित आसपास के जिलों में भी मनेगा। इसके लिए दुनिया का सबसे बड़ा श्रीराम जन्मभूमि प्राणप्रतिष्ठा गृह संपर्क अभियान शुरू किया गया है। 1 से 15 जनवरी तक आरएसएस और उससे जुड़े 32 अनुषांगिक संगठनों के साथ ही साधु और संतों की 55 हजार टोलियां काशी प्रांत के गांव-गांव और मोहल्लों में जाएंगी।

विज्ञापन
Ram Mandir: Ram devotees will knock from door to door from January 1 to 15; Chanting of Ram's name in Vishwana
अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या में राम मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा से पहले माहौल राममय होगा। मंदिरों में सुंदरकांड का पाठ होगा। राम नाम का जप किया जाएगा। स्वयं सेवकों की टोली घर-घर दस्तक देगी। हर परिवार को राममंदिर की प्राणप्रतिष्ठा से जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन

1 से 15 जनवरी तक दुनिया का सबसे बड़ा गृह संपर्क अभियान

अयोध्या में राममंदिर की प्राणप्रतिष्ठा का जश्न काशी सहित आसपास के जिलों में भी मनेगा। इसके लिए दुनिया का सबसे बड़ा श्रीराम जन्मभूमि प्राणप्रतिष्ठा गृह संपर्क अभियान शुरू किया गया है। 1 से 15 जनवरी तक आरएसएस और उससे जुड़े 32 अनुषांगिक संगठनों के साथ ही साधु और संतों की 55 हजार टोलियां काशी प्रांत के गांव-गांव और मोहल्लों में जाएंगी। हर टोली में चार सदस्य होंगे, जो 100 परिवारों से संपर्क साधेंगे। काशी प्रांत के अलग-अलग जिलों में 155 ब्लॉक और 204 नगर हैं। 22 हजार ग्राम पंचायतें हैं। हर घर के सभी सदस्यों को राममंदिर में पूजित अक्षत, राम मंदिर का चित्र भेंट किया जाएगा। गृह संपर्क अभियान देश के 6.70 लाख गांवों में चलना है।

विज्ञापन

प्रभात फेरी निकलेगी

18 से 21 जनवरी के बीच प्रभात फेरी निकलेगी। ढोल-मंजिरों के साथ संकीर्तन होगा। गांव-गांव में राममंदिर की प्राणप्रतिष्ठा का जश्न मनाया जाएगा। तीन दिनों तक राम नाम की धूम रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हर मंदिर में पूजा, दीपोत्सव भी मनेगा

22 जनवरी की सुबह 11 बजे से 1 बजे तक काशी विश्वनाथ धाम और संकट मोचन सहित काशी और आसपास के जिलों के मंदिरों में पूजा-पाठ होगा। सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। श्री राम जय राम जय जय राम का जाप किया जाएगा। देर शाम दीपोत्सव मनाया जाएगा। हर घर में दीप जलेगा। घरों बाहर दरवाजे पर ओम पताका फहराया जाएगा।

30 जनवरी को काशी प्रांत के तीन हजार लोग करेंगे दर्शन

काशी और आसपास के तीन हजार चयनित रामभक्त 30 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम का दर्शन-पूजन करेंगे। आरएसएस काशी प्रांत को रामभक्तों के चयन और निर्धारित तिथि पर दर्शन-पूजन कराने की जिम्मेदारी मिली है।

5000 कारसेवकों का सम्मान

राम मंदिर आंदोलन में हिस्सा लेने वाले कारसेवकों को सम्मानित किया जाएगा। काशी प्रांत में ऐसे 5000 कारसेवक हैं। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के प्रांत संगठन मंत्री नितिन ने बताया कि हर कारसेवक और उनके परिजनों को सम्मानित किया जा रहा है। 1990 के आंदोलन में पैदल और साइकिल से अयोध्या जाने वाले कारसेवकों को चिन्ह्ति किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed