फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ram Mandir Bhumi pujan News Kashi scholars left to ayodhya for ram mandir nirman

राम मंदिर: महादेव की नगरी में जय श्रीराम के उद्घोष, संकटमोचन का आशीर्वाद लेकर रवाना हुए काशी के विद्वान

Tue, 04 Aug 2020 10:48 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 04 Aug 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन
Ram Mandir Bhumi pujan News Kashi scholars left to ayodhya for ram mandir nirman
अयोध्या रवाना हुए काशी के विद्वान। - फोटो : अमर उजाला

रामजन्म भूमि शिलान्यास समारोह का संपूर्ण अनुष्ठान काशी विद्वत परिषद के विद्वानों की देखरेख में संपन्न होगा। संकटमोचन हनुमान का आशीर्वाद और जय श्रीराम व हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ काशी की जनता ने काशी विद्वत परिषद के तीनों विद्वानों को अयोध्या रवाना किया।सोमवार को काशी विद्वत परिषद के मंत्री डॉ रामनारायण द्विवेदी के नेतृत्व में प्रो राममोहन पांडेय और प्रो विनय पांडेय ने संकटमोचन हनुमान का आशीर्वाद लिया। इसके बाद काशी जनता ने उनका अभिनंदन किया और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ अयोध्या के लिए रवाना कर दिया।

विज्ञापन



ज्योतिषाचार्य प्रो रामचंद्र पांडेय ने बताया कि जिस काल में भगवान राम के मंदिर का शिलान्यास हो रहा है, वह सर्वोत्तम है। ज्योतिष की दृष्टि से उपयुक्त है। डॉ रामनारायण द्विवेदी ने कहा कि संपूर्ण शिलान्यास की प्रक्रिया काशी विद्वत परिषद की देखरेख में ही संपन्न कराई जाएगी। प्रो विनय पांडेय ने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि काशी विद्वत परिषद की देखरेख में संपूर्ण अनुष्ठान संपन्न होंगे।

विज्ञापन

Ram Mandir Bhumi pujan News Kashi scholars left to ayodhya for ram mandir nirman

पूजा में आएंगे समस्त देव
डॉ रामनारायण द्विवेदी ने बताया कि शिलान्यास के पहले महागणपति के आह्वान के बाद गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ किया जाएगा। सुबह 8 बजे से पूजन आरंभ हो जाएगा। सूर्य आदि नवग्रह का आह्वान किया जाएगा। ब्रह्मांड के नायक भगवान राम के मंदिर का शिलान्यास हो तो ऐसा महसूस हो कि देव, सूर्य, गंधर्व, समेत देवता दुंदुभि बजाते हुए पुष्प वर्षा कर रहे हैं। इंद्र आदि जितने भी देवता हैं, उनका आह्वान किया जाएगा। मंशा पूजन किया जाएगा।

होगा विश्व का भव्यतम मंदिर
मंत्री प्रो रामनारायण द्विवेदी ने बताया कि यह विश्व का भव्यतम और दिव्य मंदिर होगा जो सनातन धर्म की आस्था का केंद्र होगा। ब्रह्मांड के नायक भगवान राम के मंदिर का शिलान्यास और भूमिपूजन का अवसर हर किसी के लिए गौरव का क्षण है। काशी विद्वत परिषद अयोध्या में संपूर्ण काशी का प्रतिनिधित्व करेगी।

संगठन मंत्री प्रो विनय पांडेय ने कहा कि सनातन धर्म की मर्यादा के अनुरूप होगा। मंदिर निर्माण काशी विद्वत परिषद की उपस्थिति में समस्त धार्मिक कार्यक्रमों का संचालन होगा। इस पल का साक्षी बनने का सौभाग्य मिला है यह बेहद प्रसन्नता का विषय है। भगवान राम के मंदिर के शिलान्यास और भूमिपूजन में शामिल होने का अवसर गर्व की बात है। सनातन धर्म की मर्यादा के अनुरूप मंदिर के निर्माण का कार्य आरंभ होने जा रहा है।

उपाध्यक्ष प्रो रामचंद्र पांडेय ने बताया कि इस चिरप्रतीक्षित कार्यक्रम में शामिल होना बेहद सौभाग्य की बात है। काशी विद्वत परिषद की देखरेख में शास्त्रीय मर्यादाओं के अनुसार संपूर्ण आयोजन विधिवत संपन्न होंगे। संपूर्ण भारत और सनातनधर्मियों के लिए गौरव का क्षण होगा जब भगवान राम के मंदिर का शिलान्यास और भूमिपूजन संपन्न होगा।

काशी से भेजी एक ईंट
काशी विद्वत परिषद केसंगठन मंत्री डॉ उत्तम ओझा ने संकटमोचन केद्वार पर अयोध्या रवाना हो रहे विद्वानों को काशी की ओर से एक ईंट सौंपी। इस दौरान डॉ. सुनील मिश्रा, सुमित सिंह, आचार्य पं. दुर्गा शंकर पांडेय, प्रदीप सोनी, ममता द्विवेदी, प्रो. अशोक सोनकर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed