फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ram Mandir Ayodhya News painter Dr. Sunil Vishwakarma made drawing of Ramlala and Arun Yogiraj sculpted statue

Ram Mandir Ayodhya: काशी के चित्रकार ने बनाई रामलला की ड्राइंग, योगीराज ने गढ़ी प्रतिमा

Wed, 24 Jan 2024 05:48 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 24 Jan 2024 05:48 PM IST
सार

काशी विद्यापीठ के शिक्षक डॉ. सुनील विश्वकर्मा बोले- सब भगवान राम की कृपा से हुआ। उनका दावा है कि कागज पर उन्होंने रामलला की जो आकृति बनाई, न्यास ने उसे ही
चुना।

विज्ञापन
Ram Mandir Ayodhya News painter Dr. Sunil Vishwakarma made drawing of Ramlala and Arun Yogiraj sculpted statue
ram statue drawing - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राममंदिर में नयनाभिराम रामलला की प्रतिमा को काशी के ही चित्रकार डॉ. सुनील विश्वकर्मा ने आकार दिया। कागज पर उकेरी गई उनकी आकृति को योगीराज ने गढ़कर मूर्त रूप दिया। 22 जनवरी को अयोध्या में प्रतिमा स्थापित हुई तो उनकी खुशी सातवें आसमान पर थी। डॉ. सुनील का कहना है कि ये प्रभु श्रीराम की ही कृपा है जो उनकी बनाई गई आकृति को राममंदिर में जगह मिली।

विज्ञापन


महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ललित कला विभाग के शिक्षक डॉ. सुनील विश्वकर्मा के मुताबिक रामलला की मुख्य प्रतिमा बनाने के लिए फरवरी 2023 के दूसरे सप्ताह में श्रीरामजन्मभूमि न्यास के प्रमुख ट्रस्टी, महासचिव व अध्यक्ष और दो अन्य चयन समिति के सदस्यों की ओर से देशभर के कलाकारों से प्रभु श्रीराम की प्रतिमा के प्रारूप मांगे गए थे। 
विज्ञापन


डॉ. विश्वकर्मा ने प्रभु रामचंद्र जी के बाल स्वरूप का चित्रांकन किया। डॉ. सुनील विश्वकर्मा का दावा है कि कागज पर उन्होंने रामलला की जो आकृति बनाई, न्यास ने उसे ही चुना और कर्नाटक के मूर्ति कलाकार अरुण योगिराज ने उसी आकृति को आधार बनाकर प्रतिमा गढ़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed