फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rajnath Singh In Varanasi LIVE UPDATE Will worship at Kashi Vishwanath Dham will also visit Sankat Mochan te

Rajnath Singh In Varanasi: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा, संकट मोचन भी गए

Sat, 03 Sep 2022 03:18 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 03 Sep 2022 03:18 PM IST
सार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह वाराणसी दौर पर हैं। रक्षामंत्री ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया उसके बाद उन्होंने संकट मोचन में भी पूजा-पाठ की। रक्षामंत्री के काशी दौरे का हर अपडेट लाइव...

विज्ञापन
Rajnath Singh In Varanasi LIVE UPDATE Will worship at Kashi Vishwanath Dham will also visit Sankat Mochan te
काशी विश्वनाथ मंदिर में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के रक्षामंत्री (Defence Minister) राजनाथ सिंह (Rajnath singh) काशी दौरे पर हैं। दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार की सुबह संकट मोचन दरबार में दर्शन पूजन करने पहुंचे। दर्शन पूजन कर रक्षा मंत्री ने देश की उन्नति और तरक्की के लिए प्रार्थना की। संकटमोचन दरबार पहुंच कर बजरंगबली की विधिवत पूजन अर्चन करने के बाद आरती भी की।
विज्ञापन

उसके बाद संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र से मंदिर के लाउंज में बैठकर शिष्टाचार मुलाकात की और काशी के बारे में चर्चा की। इस दौरान मंदिर के महंत ने रक्षा मंत्री को माला और प्रसाद भेंट किया।
विज्ञापन


इस दौरान मंदिर में आम दर्शनार्थियों का प्रवेश रोक दिया गया था। रक्षामंत्री ने मंदिर से निकलते समय मुख्यद्वार पर खड़े जनसमुदाय का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। मुख्यद्वार पर खड़े लोगों ने इस दौरान रक्षा मंत्री के साथ सेल्फी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

Rajnath Singh In Varanasi LIVE UPDATE Will worship at Kashi Vishwanath Dham will also visit Sankat Mochan te
'देखो हमरी काशी' के विमोचन समारोह में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर में वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा की पुस्तक के विमोचन के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा किसी भी शहर की पहचान भले ही राजनीतिक लोग, प्रशासक, साहित्यकार व अन्य विशिष्टजन के रूप में होती है। मगर, नगर के जनजीवन अंदाज का निर्धारण साधारण जन ही करते हैं। इनके बिना शहर और जीवन की कल्पना संभव नहीं है। यहां के हर निवासी की आत्मा में काशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed