कोलकाता से गंगा के रास्ते 25 सैलानियों को लेकर गाजीपुर पहुंचा राजमहल क्रूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता से विदेशी सैलानियों को लेकर राजमहल क्रूज सोमवार को गाजीपुर आया। सभी पर्यटकों ने शहर के लार्ड कार्नवालिस का मकबरा, सांई मंदिर और नगर का भ्रमण किया।
स्थानीय संस्कृति से वाकिफ हुए और इसके बाद फिर क्रूज से वाराणसी के लिए प्रस्थान कर गए। विदेशी पर्यटकों और क्रूज को देखने के लिए घाटों पर लोगों की भीड़ हो गई थी।
ये भी पढ़ें : अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए आज अभियान की शुरुआत करेंगी वित्त मंत्री
चौदह अगस्त को कोलकाता से जल मार्ग से चला राजमहल क्रूज आज दिन में करीब साढ़े ग्यारह बजे 25 सैलानियों को लेकर नवापुरा घाट पहुंचा। वहां से कार से इन्हें शहर के लार्ड कार्नवालिस के मकबरे पर ले जाया गया। वहां लाइजनिंग अधिकारी विश्वजीत सिंह ने विदेशियों को इस स्थल और इसकी ऐतिहासिकता के बारे में जानकारी दी।
इसके बाद सभी ने शहर का भ्रमण किया। पर्यटकों ने शहर के खास व्यंजनों का स्वाद लिया। कुछ देर भ्रमण के बाद फिर सभी नवापुरा घाट पर आ गए। वहां सांई मंदिर में दर्शन के बाद फिर राजमहल पर सवार होकर वाराणसी के लिए प्रस्थान कर गए।
ये भी पढ़ें : वाराणसी में वित्त मंत्री : अर्थव्यवस्था सुधारने के लिए काशी में वजह तलाशेंगी निर्मला सीतारमण