फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rajkishore himself used to wash clothes, used to answer every letter

राजकिशोर खुद धुलते थे कपड़े, देते थे हर पत्र का जवाब

Mon, 31 Jan 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Rajkishore himself used to wash clothes, used to answer every letter
आज के दौर में जहां जनप्रतिनिधि शानो शौकत दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। वहीं कई नेता अपनी सादगी के लिए भी मशहूर रहे हैं। ऐसे ही एक जनप्रतिनिधि थे विधायक राजकिशोर। गंगापुर विधानसभा सीट से 1985 में विधायक रहे सीपीएम के राजकिशोर का जीवन सादगीपूर्ण रहा। सीपीएम के जिला सचिव नंदलाल पटेल बताते हैं कि मैं उन दिनों एक कार्यकर्ता था। दशाश्वमेघ स्थित कार्यालय पर उस समय के विधायक जी रहते थे। उनकी सादगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस कार्यालय में वे अपने कपड़े खुद धोते थे।
विज्ञापन

नंदलाल बताते हैं कि इंदिरा लहर के बाद प्रदेश में नौवां विधानसभा चुनाव 1985 में हुआ। इस चुनाव में सभी दलों ने कुछ सीटों पर चेहरे बदलकर दांव खेला। जातीय व धार्मिक ध्रुवीकरण के सहारे हुए इस चुनाव में सभी का परिणाम संतोषजनक रहा। चरण सिंह की अगुवाई में नवगठित लोकदल ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिले की एक सीट पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस ने भी चार सीटें कब्जाईं जबकि माकपा को एक सीट मिली थी। शहंशाहपुर निवासी वयोवृद्ध हरि प्रसाद सिंह बताते हैं कि राजकिशोर क्षेत्र के लोगों द्वारा दिए गए हर पत्रों का जवाब देते थे। पैरोकारी के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखते थे। इसकी सूचना भी आवेदनकर्ता को लौटती डाक से दे देते थे। कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता लल्लापुर मंगारी निवासी रामजी सिंह बताते हैं कि राजकिशोर ने पहली बार जब 1980 में चुनाव लड़ा तो रिक्शे और साइकिल से घूम कर प्रचार करते थे। पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव लड़ने के लिए उनकी मदद करते थे। कुछ ही जगहों पर बैनर लगाए जाते थे। जिसे कार्यकर्ता खुद अपने हाथों से लिखते थे।
विज्ञापन

1985 विधानसभा चुनाव के नतीजे
कैंट विधानसभा सीट से लोक दल के शतरुद्र प्रकाश ने कांग्रेस के गणेश प्रसाद को 2307 वोटों से हराया था।
दक्षिणी सीट से कांग्रेस के रजनीकांत दत्ता ने भाजपा के श्यामदेव राय चौधरी को 14761 वोटों से हराया था।
उत्तरी सीट से कांग्रेस के मोहम्मद शफीकुर्रहमान ने जनता पार्टी के रियाजुद्दीन अंसारी को 10093 वोटों से हराया था।
चिरईगांव सीट से कांग्रेस के श्रीनाथ सिंह ने लोकदल के सुनील को 14132 वोटों से हराया था।
कोलअसला सीट से कांग्रेस के रामकरण पटेल ने सीपीआई के उदल को 3609 वोटों से हराया था।
गंगापुर से सीपीएम के राजकिशोर ने कांग्रेस की धनेश्वरी पटेल को 2714 वोटों से हराया था।
इनके अलावा सैदपुर से राजित, धानापुर से रामजनम, चंदौली से संकठा प्रसाद, चकिया से खरपतराम, औराई से निहाला सिंह, ज्ञानपुर से शारदा प्रसाद सिंह, भदोही से मूलचंद चुनाव जीते थे अब ये सीटें गाजीपुर भदोही और चंदौली जिले में चली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपरोक्त आंकड़े चुनाव आयोग के अनुसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed